{"_id":"69c6513d4bc61868ac0b3f10","slug":"threat-to-bomb-ajmer-passport-office-email-sparks-panic-claims-10-toxic-bombs-at-2-pm-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4096257-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरू के अब्दुल और DMK से क्या है संबंध?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरू के अब्दुल और DMK से क्या है संबंध?
Fri, 27 Mar 2026 03:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:47 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर में जयपुर स्थित पासपोर्ट ऑफिस की आधिकारिक मेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अजमेर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजस्थान के अजमेर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल जयपुर स्थित पासपोर्ट ऑफिस की आधिकारिक मेल-आईडी पर भेजा गया था। जिसके बाद तुरंत ही अधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन को मामले की जानकारी दी।
ई-मेल में लिखा- 10 जहरीले बम विस्फोट किए जाएंगे
धमकी भरे मेल में दावा किया गया है कि 'बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर अब्दुल मोहम्मद भाई का अपमान सभी एमके स्टालिन और डीएमके समर्थकों का अपमान है।' साथ ही चेतावनी दी कि दोपहर दो बजे इस्लामिल प्रार्थना के दौरान पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में 10 जहरीले बम से विस्फोट किया जाएगा। इस मामले के सामने आते ही प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई।
डाकघर परिसर खाली कराया गया
सीनियर पोस्ट मास्टर केके मीना ने बताया कि जैसे ही धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव कल्ला के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पासपोर्ट ऑफिस व डाकघर परिसर को तुरंत खाली कराया गया।
विज्ञापन
किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली
बम निरोधक दस्ते, सीआईडी टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मेटल डिटेक्टर और आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों तक चली जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद कुछ देर के लिए आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति का नियंत्रण पा लिया।
ये भी पढ़ें- Jaisalmer News: भारत-पाक बॉर्डर से संदिग्ध गिरफ्तार, UP के टेलीग्राम ग्रुप्स में फैलाते थे भड़काऊ मैसेज
फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।