फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   REET Exam Strong security arrangements monitoring will be done through CCTV and videography

REET Exam: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी, अब तक 29,308 आवेदन मिले

Wed, 18 Dec 2024 08:33 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2024 08:33 PM IST
सार

रीट परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी होगी। अब तक 29 हजार 308 आवेदन मिल चुके हैं।

विज्ञापन
REET Exam Strong security arrangements monitoring will be done through CCTV and videography
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। बोर्ड संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी तथा अन्य केन्द्रों पर वीडियोग्राफी से निगरानी रखेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन में तीन महीने पुरानी फोटो लगानी होगी। परीक्षा के समय फोटो का मिलान भी किया जाएगा। बोर्ड को बुधवार शाम तक 29 हजार 308 आवेदन मिले है। इनमें 1035 आवेदक ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों लेवल में परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को दो पारियों में आयोजित की जाने वाली रीट परीक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। शिक्षा बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम कर रहा है। परीक्षा में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। बोर्ड विशेष उड़नदस्ते भी गठित करेगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए है कि आवेदन में अपनी अद्यतन फोटो ही लगाएं। यह फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के समय केन्द्र पर आवेदन में लगी फोटो एवं अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान किया जाएगा। इसमें किसी तरह का अंतर पाए जाने पर बोर्ड इसकी जांच करेगा। कोई फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा देता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


28 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
बोर्ड सचिव ने बताया कि बुधवार शाम तक लेवल एक में 15 हजार 570 एवं लेवल दो में 13 हजार 738 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें 1035 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने दोनों स्तर पर परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन सोच-समझकर एवं वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर भरें। एक बार फार्म भरने के बाद अभ्यर्थी अपने स्तर पर संशोधन नहीं कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा परीक्षा शुल्क
सचिव शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। रीट परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेवल एक व दो के लिए 550 रुपये परीक्षा शुल्क रखा गया है। कोई अभ्यर्थी दोनों लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 750 रुपये शुल्क देना होगा।


दो पारियों में होगी आयोजित
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा 27 फरवरी को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होंगी। प्रथम पारी की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी एवं द्वितीय पारी की परीक्षा दोपहर तीन बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed