{"_id":"672f45793a2de7aa4d0b57e9","slug":"the-walls-of-the-fair-ground-were-decorated-by-indian-and-foreign-women-indian-youth-defeated-foreigners-in-the-football-match-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2297879-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: मेला मैदान की दीवारों पर देशी विदेशी महिलाओं ने बनाए मांडने, फुटबॉल मैच में देशी युवाओं ने विदेशियों को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: मेला मैदान की दीवारों पर देशी विदेशी महिलाओं ने बनाए मांडने, फुटबॉल मैच में देशी युवाओं ने विदेशियों को दी शिकस्त
विज्ञापन
पुष्कर मेले में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
मेला मैदान की दीवारों पर देशी विदेशी महिलाओं ने बनाए मांडने, फुटबॉल मैच में देशी युवाओं ने विदेशियों को दी शिकस्त
अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की आज विधिवत शुरुआत हो गई है, पुष्कर मेले के अंतर्गत मेला मैदान की दीवारों पर मांडना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । राजस्थानी कला शैली की मांडना प्रतियोगिता में देसी विदेशी सैलानियों ने भाग लिया और मेला मैदान की दीवारों पर दीवारों को गाय के गोबर से लिप कर उस पर गेरू से डिजाइन (मांडने) बनाए । मंडप प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के साथ में विदेशी महिलाओं ने भी भाग लिया और राजस्थान की संस्कृति को करीब से जाना । जर्मनी से आई एना ने बताया कि वह दूसरी बार पुष्कल मेले में भाग लेने के लिए आई है उन्होंने आज मेला मैदान में मांडना प्रतियोगिता में भाग लिया और दीवारों पर मांडने बनाए उनको यहां की संस्कृति बहुत अच्छी लगी । वहीं फ्रांस की महिला पर्यटक बॉर्श आपने बताया कि उन्होंने दीवारों पर मांडने बनाए हैं, पुष्कर मेले में घूमने के लिए वह पहली बार आई है और उनको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगा । वहीं लोक कला संस्थान के संजय सेठी ने बताया कि पुष्कर मेले में आयोजित मंडाना प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के साथ विदेशी महिलाओं ने भी भाग लिया और उनको बहुत अच्छा लगा स्थानीय महिलाओं को मंडाना बनाते हुए उनको भी मंडाना बनाने की इच्छा हुई और उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।
देशी विदेशी सैलानियों के बीच हुआ फुटबॉल मैच :
पुष्कर मे आज से शुरू हुए पुष्कर मेले के मेला मैदान में आज देसी और विदेशी सैलानियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया । इस मैच में देशी और विदेशी मेहमानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और फुटबॉल मैच का लुफ्त उठाया, दोनों ही टीमों के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंत में विदेशी मेहमानों को स्थानीय युवाओं ने शिकस्त देते हुए 3 –1 से जीत दर्ज की । विदेशी पर्यटकों ने बताया कि खेल बहुत टफ था, मैं अपने गोल से हूं, उनको मैच में खेलकर बहुत अच्छा लगा । पुष्कर की जगह यहां के लोग बहुत अच्छे हैं । मैच को लेकर दोनों ही टीमों में काफी उत्साह देखा गया, अंत में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया । फुटबॉल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या मे लोग मेला मैदान मे मौजूद रहे ।