फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   The relatives of the deceased received Rs 41 lakh in ajmer

Ajmer: मृतक के परिजनों को मिले 41 लाख रुपये, बीमा कंपनी ने करवाए जमा, अब वसूल करेगी ड्राइवर मालिक से

Mon, 29 Jan 2024 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jan 2024 06:54 PM IST
सार

Ajmer: केकड़ी की मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की अदालत ने मृतक विशनदास निवासी जयपुर की दावा याचिका के निस्तारण के बाद बीमा कंपनी की और से जमा करवाई गई राशि 41 लाख रुपये रुपये का चेक मृतक की पत्नी कांता व अन्य उत्तराधिकारियों को दिया।

विज्ञापन
The relatives of the deceased received Rs 41 lakh in ajmer
मृतक के परिजनों को मिले 41 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक विशन दास के परिजनों के अधिवक्ता डॉ. मनोज आहूजा ने बताया कि जुलाई 2016 में रात को करीब एक बजे मृतक ऑटो में बैठकर जा रहा था, तभी बीएमडब्ल्यू कार के चालक सिद्धार्थ ने ऑटो के टक्कर मार दी थी, जिसके चलते मृतक विशन दास सहित दो अन्य व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। उक्त घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के पुलिस ने बाद अनुसंधान आरोपी कार चालक के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश की और अनुसंधान से चालक का शराब पीना होना साबित हुआ।

विज्ञापन


प्रार्थी के अधिवक्ता डॉ. मनोज आहूजा ने उक्त दस्तावेजों के आधार पर विशन दास के विधिक प्रतिनिधियों की और से मांग पत्र प्रस्तुत कर क्षतिपूर्ति राशि की मांग की जिस पर बीमा कंपनी के अधिवक्ता ने वाहन के चालक द्वारा शराब पीया हुआ होने के कारण क्लेम अदायगी की जिम्मेदारी ड्राइवर मालिक की होने का अभिवचन लिया।
विज्ञापन


वाहन चालक की लापरवाही
इस संबंध में बीमा कंपनी के इन्वेस्टिगेटर के बयान करवाते हुए दस्तावेज पेश किए। जिसका खंडन करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता डॉ. मनोज आहूजा ने कहा कि मृतक तृतीय पक्ष है, जिसकी कोई गलती नहीं होते हुए भी वाहन चालक की लापरवाही की वजह से उसे जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेम की राशि जमा करवाएं
वाहन मालिक तथा बीमा कंपनी के बीच हुई संविदा का उल्लंघन वाहन मालिक व ड्राइवर ने किया है, इसलिये मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति राशि की अदायगी की जाए, इसके साथ ही अधिवक्ता मनोज आहूजा, भैरू सिंह राठौड़, कुमार अजीत ने मृतक की आय के संबंध में दस्तावेज भी पेश किये तथा उच्च न्यायालय की नजीरें भी पेश की। जिनसे सहमत होते हुए न्यायाधीश ने बीमा कंपनी को निर्देशित किया कि वो क्लेम की राशि जमा करवाएं, जो मृतक के परिजनों को देय होगी। तत्पशाचत बीमा कंपनी उक्त राशि ड्राइवर और मालिक से वसूल कर सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed