फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   The negligence of the administration took the life of an old man

Ajmer News: प्रशासन की लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान, पानी से भरे गड्ढे में गिरने से पूर्व फौजी की मौत

Tue, 27 Aug 2024 12:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

Ajmer News: राजस्थान की स्मार्ट सिटी अजमेर में टूटी सड़के और गड्ढों ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले अजमेर मे टूटी सड़के आमजन को मौत की दावत दे रहे हैं। 

विज्ञापन
The negligence of the administration took the life of an old man
प्रशासन की लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना अजमेर के आम का तालाब शक्ति नगर की है, जहां बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक पूर्व फौजी की मौत हो गई। वह सोमवार रात क्षेत्र में शहर में जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां देखकर अपने घर लौट रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि घर पहुंचने से पहले ही वह सिस्टम की भेट चढ़ जाएगा और मौत के आगोश के चला जाएगा । फिलहाल अलवर गेट थाना पुलिस ने उसका शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रखवाया है, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

 

क्षेत्रीय पार्षद सुनील धानका ने बताया कि आजाद पथ गली नंबर 3 निवासी पूर्व फौजी रमेश चंद शर्मा (60) क्षेत्र में सजाई गई जन्माष्टमी की झांकियां देखकर साइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर वह सड़क पर बरसाती पानी से गड्ढे में गिर गया। सड़क पर करीबन 2 फीट पानी भरा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि नगर निगम को कई बार यहां पंप लगाकर पानी की निकासी के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आयुक्त को कई बार समस्या को लेकर जानकारी दी उन्होंने समस्या का समाधान करने का कभी प्रयास नहीं किया। इसे लेकर क्षेत्रवासी में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अलवर गेट थाना के एएसआई शंकरलाल खींची ने बताया कि एक व्यक्ति रात के समय साइकिल पर अपने घर लौट रहा था, रास्ते में बरसात के पानी से भरे गड्डे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई, जिस पर मृग दर्ज कर ली गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को जाएगा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed