{"_id":"684d86557d3c9c1d410af72b","slug":"the-meeting-of-the-society-panchayat-andarkotiyan-committee-regarding-muharram-concluded-advocate-abdul-shahid-became-the-convener-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3059674-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: मोहर्रम को लेकर दी सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान कमेटी की बैठक संपन्न, एडवोकेट अब्दुल शाहिद बने कंवीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: मोहर्रम को लेकर दी सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान कमेटी की बैठक संपन्न, एडवोकेट अब्दुल शाहिद बने कंवीनर
Sat, 14 Jun 2025 09:49 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:49 PM IST
सार
Ajmer: अपनी नियुक्ति के बाद एडवोकेट शाहिद ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम की गरिमा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
एडवोकेट अब्दुल शाहिद बने कन्वीनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर में मोहर्रम के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी दी सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत सदर शामिर खान ने की, जबकि सचिव शफीक अहमद नवाब समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी मोहर्रम के दौरान आयोजित होने वाले ताजियों, मजलिसों, जुलूस और अन्य कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कन्वीनर चयन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई, जिसमें कुल तीन दावेदार मैदान में थे। वोटिंग के माध्यम से हुए चुनाव में एडवोकेट अब्दुल शाहिद को सर्वाधिक 13 मत प्राप्त हुए, जबकि आकिल मोहम्मद को 9 और नौशे को 1 मत मिला। परिणामस्वरूप सदर शामिर खान और सचिव शफीक अहमद नवाब ने संयुक्त रूप से एडवोकेट अब्दुल शाहिद को मोहर्रम कन्वीनर नियुक्त किया।
पढ़ें: मानपुर-आबूरोड मार्ग पर हादसा, आवारा गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई सब्जी से भरी पिकअप
विज्ञापन
अपनी नियुक्ति के बाद एडवोकेट शाहिद ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम की गरिमा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन कराए जाएंगे, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में तय किया गया कि मोहर्रम के सभी कार्यक्रम प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से समन्वय रखा जाएगा। इस अवसर पर समुदाय के वरिष्ठजनों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए और कार्यक्रमों को अनुशासित तथा परंपरागत ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
इस बैठक के माध्यम से न केवल मोहर्रम के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई, बल्कि समाज में एकजुटता और सौहार्द की भावना को भी मजबूती मिली।