फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In an attempt to save a stray cow, a loaded pickup collided with a tree

Sirohi: मानपुर-आबूरोड मार्ग पर हादसा, आवारा गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई सब्जी से भरी पिकअप

Sat, 14 Jun 2025 09:43 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 09:43 PM IST
सार

Sirohi: रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़ित अपने खेत से सब्जियां लेकर ड्राइवर के साथ पिकअप से कृषि मंडी, आबूरोड जा रहे थे। दरबार स्कूल के पास अचानक एक सफेद आवारा गाय भागती हुई वाहन के सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
In an attempt to save a stray cow, a loaded pickup collided with a tree
थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही के आबूरोड के मानपुर-आबूरोड मार्ग पर शनिवार तड़के करीब 5 बजे एक हादसा हो गया। महात्मा गांधी विद्यालय (दरबार स्कूल) के समीप आवारा गाय को बचाने के प्रयास में सब्जी से भरी एक पिकअप नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, धामसराफली, गिरवर (तहसील आबूरोड) निवासी जालमाराम पुत्र रावताजी गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने खेत से सब्जियां लेकर ड्राइवर के साथ पिकअप से कृषि मंडी, आबूरोड जा रहे थे। दरबार स्कूल के पास अचानक एक सफेद आवारा गाय भागती हुई वाहन के सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झगड़ा करने पर उतारू 3 युवक गिरफ्तार, एक पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
13 जून की रात आबूरोड शहर में अलग-अलग स्थानों पर झगड़े और हथियार लेकर घूमने के मामलों में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। तलेटी थाना क्षेत्र की निवासी आरती की शिकायत पर चेतन पुत्र रामाराम भील (निवासी आबूरोड सदर), बादल पुत्र विष्णु उर्फ मिथुन जोगी और सोनू पुत्र विष्णु उर्फ मिथुन जोगी (निवासी रेलवे कॉलोनी, आबूरोड) को झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर छूरी लेकर घूम रहे बेकरिया बड़ (थाना मांडवा, जिला उदयपुर) निवासी प्रकाश पुत्र लालाराम गरासिया को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाइक सवार युवकों ने लगाए देश विरोधी नारे, सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस


अस्पताल में शव लाने की सूचना निकली झूठी, मामले की जांच जारी
शहर के सरकारी अस्पताल में एक मृत व्यक्ति के शव को लाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में पता चला कि सूचना भ्रामक थी। कारीगर मोहल्ला, गांधीनगर, आबूरोड निवासी ताराराम पुत्र नगाराम मेघवाल ने बताया कि उपलागढ़ (आबूरोड सदर थाना क्षेत्र) निवासी सोमाराम उसके यहां मजदूरी करता था। वह उसके बाड़े के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसे ताराराम ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

प्रारंभिक सूचना थी कि युवक कारीगर मोहल्ले में घायल हुआ था, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि सोमाराम ताराराम के पैतृक गांव जावली (थाना रानी, जिला पाली) में उसके निर्माणाधीन मकान के ऊपर सोते समय गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। ताराराम शव को लेकर आबूरोड पहुंचा था। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए थाना रानी (पाली) को सूचना दी, जहां से एक टीम जांच के लिए आबूरोड पहुंची है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed