Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Pushkar Fair: Marwari Stallion Devnoor Makes Royal Entry Amid Flowers, Currency Notes and 10 Bouncers

पुष्कर मेले में 'देवनूर' की शाही एंट्री: नोटों की बारिश के बीच बाउंसरों का पहरा, नाश्ते में खाता है काजू-बादाम

Wed, 18 Nov 2026 06:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 06:03 PM IST
सार

मारवाड़ी नस्ल के घोड़े देवनूर ने पुष्कर मेले में अपनी शाही एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया। 68 इंच से अधिक ऊंचाई वाले इस 31 माह के घोड़े का स्वागत फूलों और नोटों की बारिश के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ। इसकी कीमत करोड़ों रुपये है।

विज्ञापन
Pushkar Fair: Marwari Stallion Devnoor Makes Royal Entry Amid Flowers, Currency Notes and 10 Bouncers
पुष्कर मेले में करोड़ों की कीमत वाला घोड़ा ‘देवनूर'

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देशभर से पहुंचे शानदार नस्ल के घोड़े और ऊंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी बीच परबतसर के कुरैशी घोड़ी फार्म का बेशकीमती मारवाड़ी नस्ल का स्टैलियन घोड़ा 'देवनूर' इन दिनों मेले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी शानदार कद-काठी, आकर्षक व्यक्तित्व और शाही ठाठ-बाट के लिए पहचाने जाने वाले इस घोड़े की पुष्कर मेले में गुरुवार को बेहद खास अंदाज में एंट्री हुई। फूलों और नोटों की बारिश के साथ ढोल-धमाकों के बीच जब देवनूर मेला मैदान में पहुंचा तो उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। घोड़े की सुरक्षा और शाही अंदाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी एंट्री के दौरान 10 से अधिक बाउंसर भी तैनात रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


घोड़ा पालक पप्पन ने बताया कि देवनूर की सबसे बड़ी खासियत उसकी लंबाई और बेदाग शरीर है। इसकी ऊंचाई 68 इंच से अधिक है, जबकि उम्र महज 31 माह और दो दांत हैं। इसके पूरे शरीर पर एक भी दाग नहीं है। शानदार बनावट और आकर्षक चाल के चलते यह घोड़ा पशुपालकों के साथ ही मेले में आने वाले पर्यटकों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। देवनूर अब तक कई प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुका है। यही वजह है कि इसकी खासियत जानने के लिए पशुपालक और घोड़े के शौकीन लगातार इसके फार्म के सदस्यों से जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने शुरू की जोड़तोड़, निर्दलीयों पर नजर


नाश्ते में काजू-बादाम, पीने के लिए बिसलेरी का पानी
पप्पन व फार्म के सदस्य बबलू ने बताया कि देवनूर के रहन-सहन और खानपान का अंदाज भी किसी शाही मेहमान से कम नहीं है। इसकी विशेष देखभाल की जाती है। नाश्ते में इसे काजू और बादाम दिए जाते हैं, जबकि पीने के लिए बिसलेरी का पानी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खुराक से लेकर रखरखाव तक हर छोटी-बड़ी बात का विशेष ध्यान रखा जाता है। फार्म के सदस्य बबलू के अनुसार देवनूर उनके फार्म हाउस का सबसे अनमोल घोड़ा है। इसे उन्होंने पंजाब से लेकर पाला-पोसा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं रखी जाती।

करोड़ों में लगी कीमत, फिर भी बेचने को तैयार नहीं
फार्म के सदस्य बबलू ने बताया कि देवनूर उनके फार्म का सबसे कीमती और खास घोड़ा है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये तक लग चुकी है, लेकिन इतनी बड़ी रकम के प्रस्ताव मिलने के बावजूद वे इसे बेचना नहीं चाहते। उनके लिए देवनूर केवल एक घोड़ा नहीं, बल्कि फार्म की शान और अनमोल धरोहर है। इसकी शानदार नस्ल, बेदाग शरीर, ऊंचाई और प्रतियोगिताओं में मिली सफलताओं ने इसे खास पहचान दिलाई है।

पुष्कर मेले में देवनूर की शाही एंट्री के दौरान उमड़ी भीड़ इस बात का गवाह बनी कि पशु मेले में केवल खरीद-फरोख्त ही नहीं, बल्कि बेहतरीन नस्लों और उनकी खासियतों को देखने का भी अलग ही जुनून है। फूलों और नोटों की वर्षा, ढोल-धमाकों की गूंज और बाउंसरों की सुरक्षा के बीच पहुंचा देवनूर फिलहाल पुष्कर मेले में आकर्षण का बड़ा केंद्र बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed