Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Unique camel dances at the Pushkar Fair: Camels grooved on traditional cots

राजस्थान: पुष्कर मेले में ऊंटों का अनोखा डांस, चारपाई पर चढ़कर थिरके; मालिक को मुंह में दबाकर दिखाए करतब

Wed, 18 Nov 2026 03:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

पुष्कर मेले में बुधवार को आयोजित ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में ऊंटों ने अनोखे करतब दिखाए। किसी ने चारपाई पर चढ़कर डांस किया तो किसी ने मालिक को मुंह में दबाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऊंट पालकों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Unique camel dances at the Pushkar Fair: Camels grooved on traditional cots
पुष्कर मेले में ऊंटों का अनोखा डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में बुधवार को ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए ऊंट पालकों ने अपने प्रशिक्षित ऊंटों के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ऊंटों ने एक से बढ़कर एक अनोखे नृत्य और हैरतअंगेज करतब दिखाए। ऊंटों का प्रदर्शन देखकर मैदान में मौजूद दर्शक दंग रह गए। किसी ऊंट ने चारपाई पर चढ़कर डांस किया तो किसी ने अपने मालिक को मुंह में दबाकर करतब दिखाया।

प्रतियोगिता के दौरान ऊंटों ने अपने पालकों और प्रशिक्षकों के इशारों पर अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। एक ऊंट चारपाई पर चढ़कर थिरकता नजर आया, वहीं दूसरे ने अपने मालिक को मुंह में दबाकर करतब दिखाया। एक ऊंट ने अपने मालिक के मुंह और सीने पर पैर रखकर भी प्रदर्शन किया। इन करतबों को देखकर दर्शक हैरान रह गए। कई लोग अपने मोबाइल में ऊंटों के करतब रिकॉर्ड करते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भीड़ जुटी रही और तालियों से मैदान गूंजता रहा।

विज्ञापन


पढे़ं: कनिष्ठ अभियंता भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पदों पर होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंट पालकों ने बताया कि वे अपने ऊंटों को परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। ऊंटों को बचपन से ही विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे अपने मालिक के इशारों और आवाज को समझने लगते हैं। पालकों के अनुसार, लंबे समय तक साथ रहने, नियमित अभ्यास और आपसी समझ के कारण ऊंट उनके निर्देशों का पालन करते हैं। यही वजह है कि प्रतियोगिता में वे बिना घबराए अलग-अलग करतब दिखाते हैं।

पुष्कर मेले में आयोजित ऊंट नृत्य प्रतियोगिता मनोरंजन के साथ राजस्थान की पशुपालन संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को भी दर्शाती है। इन करतबों के लिए ऊंटों को तैयार करने में पालकों को काफी समय और मेहनत करनी पड़ती है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट नृत्य और करतब दिखाने वाले ऊंट पालकों को सम्मानित किया गया। देशी-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए यह प्रतियोगिता मेले का प्रमुख आकर्षण रही। ऊंटों के अनोखे प्रदर्शन और पालकों के साथ उनके तालमेल ने मेले की रौनक बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed