{"_id":"66dc241d711b1d047c0c0cd1","slug":"the-district-administration-visited-the-waterlogged-areas-took-stock-of-the-situation-and-gave-necessary-guidelines-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2078881-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer : जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचा जिला प्रशासन, हालातों का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचा जिला प्रशासन, हालातों का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:24 PM IST
सार
जिले में कल हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बरसात के बाद आज दूसरे दिन भी शहर के कई इलाके व निचली बस्तियां पानी में डूबी हुई हैं, साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों की सड़कें भी पूरी तरह दरिया बनी हुई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में कल हुई झमाझम बारिश से जलभराव के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी को लेकर आज अजमेर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
अजमेर संभाग के आयुक्त महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि आज हमने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के जलभराव वाले वैशाली नगर, पुष्कर रोड, रामनगर, रीजनल चौपाटी, सूचना केंद्र चौराहा, जयपुर रोड सहित कई इलाकों का दौरा किया है। शर्मा ने बताया कि पानी की निकासी के लिए कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द पानी को निकाला जाए। सुरक्षा की दृष्टि से भी हमने मैन पॉवर डिप्यूट की है, इसके लिए पुलिस से प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वॉलिंटियरों को तैयार रखें।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से जलभराव वाले क्षेत्रों में बाहर नहीं जाने और सावधानी रखने की अपील की है ।वहीं अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि जहां पर रपट वाले क्षेत्र हैं, वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और जिन जगहों पर भूस्खलन जैसी समस्या हो, वहां पर सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, डीआईजी अजमेर रेंज ओमप्रकाश, कार्यवाहक जिला कलेक्टर गजेंद्रसिंह राठौड़, नगर निगम आयुक्त के साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन