फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Churches decorated with attractive lights for Christmas, enthusiasm at its peak with carol songs

Ajmer News: क्रिसमस के लिए आकर्षक रोशनी में सजे चर्च, बड़े दिन को मनाने कैरल गीतों के साथ उत्साह चरम पर

Sun, 22 Dec 2024 08:34 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2024 08:34 AM IST
सार

क्रिसमस को लेकर शहर के गिरिजाघरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। घरों में कैरल गाए जा रहे हैं। पकवानों और केक बनाने की तैयारी हो चुकी है। लोग अपने घरों को सजाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Churches decorated with attractive lights for Christmas, enthusiasm at its peak with carol songs
क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च सजे आकर्षक रोशनी से

विस्तार

क्रिसमस पर्व की तैयारियों ने पूरे शहर को एक उत्सव भरे माहौल में डुबो दिया है। प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पवित्र पर्व के लिए अजमेर के चर्चों को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। शहर के मसीही समाज में क्रिसमस को लेकर उत्साह का माहौल है। हर आयु वर्ग के लोग इस विशेष दिन को अपने तरीके से मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


अजमेर के प्रमुख चर्च जैसे रॉबसन मेमोरियल कैथेड्रल चर्च (आगरा गेट) और सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च (जयपुर रोड) को भव्य रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया है। चर्च के अंदर और बाहर रंग-बिरंगी लाइटें, सितारे और क्रिसमस ट्री की सजावट विशेष ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के युवाओं की टोलियां घर-घर जाकर कैरल गीत गा रही हैं। ये युवा प्रभु यीशु के जन्म का संदेश लेकर मसीही परिवारों के बीच पहुंच रहे हैं, जिन घरों में सितारे लगे हुए हैं, वहां कैरल गायन की विशेष परंपरा का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस से पहले ही शहर में पकवानों और केक बनाने की तैयारी हो चुकी है। लोग नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं और अपने घरों को भी सजाने में जुटे हैं। चर्च के फादर एफ. डब्ल्यू. फिलिप्स ने बताया कि दिसंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही समाज में क्रिसमस को लेकर उत्सुकता और उल्लास का माहौल बना रहता है।


कैरल गायन के माध्यम से मसीही समाज के लोग मोहल्लों में प्रभु यीशु के प्रेम और शांति का संदेश दे रहे हैं। चर्च में प्रार्थना सभाओं और स्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रभु के आगमन की खुशियां साझा की जा रही हैं। बड़े दिन के सेलिब्रेशन को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। 

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च सजे आकर्षक रोशनी से

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च सजे आकर्षक रोशनी से

 

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च सजे आकर्षक रोशनी से

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च सजे आकर्षक रोशनी से

 

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च सजे आकर्षक रोशनी से

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च सजे आकर्षक रोशनी से

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed