{"_id":"67179a4fee26882cdf0b76d3","slug":"the-body-of-a-girl-found-soaked-in-blood-in-the-flat-she-was-living-with-a-young-man-died-due-to-head-injury-the-young-man-absconded-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2240865-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: शादीशुदा व्यक्ति के फ्लैट में खून से सना मिला युवती का शव, सिर पर मिले चोट निशान, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: शादीशुदा व्यक्ति के फ्लैट में खून से सना मिला युवती का शव, सिर पर मिले चोट निशान, आरोपी फरार
Tue, 22 Oct 2024 11:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:00 PM IST
सार
किशनगढ़ के एसआरएस टावर में एक फ्लैट में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फ्लैट में रहने वाला कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) घटना के बाद से लापता है। पुलिस को प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका है। कैलाशचंद शादीशुदा है और ऑफिस नहीं आने पर उसके परिवार को सूचना दी गई
विज्ञापन
मौके से जानकारी जुटाती पुलिस
विस्तार
अजमेर जिले के किशनगढ़ के हरमाड़ा चौराहा के पास स्थित एसआरएस टावर में सोमवार देर शाम को एक फ्लैट में युवती का शव मिलने सनसनी फैल गई। घटना के बाद फ्लैट में रहने वाला कैलाशचंद सैनी लापता है। सुबह वह दफ्तर भी नहीं आया। शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर प्रेमप्रसंग के चलते हत्या की आशंका है। हत्या को लेकर पुलिस का मानना है कि कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी झुंझुनूं के जहाज निवासी कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) पुत्र रामअवतार एसआरएस टावर में एयरटेक सॉल्यूशन में काम करता था। पांचवीं मंजिल पर कंपनी पर कंपनी का दफ्तर है। कैलाश पांचवीं मंजिल पर 15 ई में रहता था। वह करीब कई वर्षों से कंपनी में काम कर रहा था। इस बीच कुछ समय के लिए उसने काम छोड़ा भी था, लेकिन फिर से कंपनी में लग गया। सोमवार सुबह कैलाश ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में उसने देर से ऑफिस आने की जानकारी दी। वह काफी देर तक नहीं आया तो कंपनी के लोगों ने उसे फोन किया। उसका फोन बंद आया। सेकंड हाफ में भी नहीं आया तो कंपनी के लोगों ने उसके पिता रामअवतार को फोन किया।
विज्ञापन
जानकारी दी कि उसका फोन बंद आ रहा है। शाम को उसके फ्लैट में जाकर देखा तो एक युवती का शव पड़ा था। खून फैला हुआ था। टावर के मैनेजर और नेटवर्क संचालक अशोक व अन्य के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। थाने से एसआई रामसिंह, दीवान राजेन्द्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। सोमवार को जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग थी। गांधीनगर सीआई सुरेश सोनी मीटिंग में गए थे। इस बीच उन्हें घटना की सूचना मिली। सीधे घटना स्थल पर पहुंची। बाद में एफएसएल को भी सूचना दी गई। करीब चार-पांच दिन पहले कैलाशचंद (प्रिन्स) छुट्टी लेकर कोटा गया था।
विज्ञापन
सुबह दफ्तर आया फिर लौट
कैलाशचंद (प्रिन्स) सुबह ऑफिस शुरू होने से पहले दफ्तर आया था। फिर वापस चला गया। बाद में उसने देर से आने की सूचना दी। उसे ऑफिस से फोन किया तो उसने कहा कि आज देर से आएगा। दोपहर तक नहीं आने पर उसे फोन किया तो फोन बंद आया। इसके बाद उसके घर भी इसकी सूचना दी गई। बाद में फ्लैट खोलकर देखा तो उसमें युवती की लाश मिली। पहला शक कैलाश पर गांधीनगर सीआई सुरेश सोनी ने बताया कि घटना के बाद से कैलाशचंद सैनी लापता है। महिला की पहचान नहीं हुई। उधर पुलिस द्वारा महिला की फोटो जारी कर उसकी पहचान की जा रहा था।
शादीशुदा है कैलाश फ्लैट में दूसरी युवती कौन
कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। उसका परिवार किशनगढ़ में नहीं रहता है। ऐसे में फ्लैट में दूसरी महिला कौन हो सकती है। संभवत: कैलाश कोटा से ही किसी के साथ आया था। आसपास के लोगों के अनुसार कैलाशचंद सैनी को तेज गाने शाम चलाकर खाना बनाता था। बीते कुछ दिनों से उसके कमरे से गानों की आवाज नहीं आ रही थी। इसलिए प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।