{"_id":"63f882798d563146870bc315","slug":"tau-shot-nephew-in-a-land-dispute-in-beawar-ajmer-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Firing: भतीजा बोला- बाप की औलाद है तो चला गोली, ताऊ ने चलाई तो प्राइवेट पार्ट में जा लगी, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Firing: भतीजा बोला- बाप की औलाद है तो चला गोली, ताऊ ने चलाई तो प्राइवेट पार्ट में जा लगी, देखें वीडियो
Fri, 24 Feb 2023 03:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Feb 2023 03:43 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर जिले में ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के ठीकराना गुजरान क्षेत्र में बजरी खनन को लेकर ताऊ ने अपने भतीजे पर ही गोली चला दी। यह गोली घायल के प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी, जिसे अजमेर की जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल हमीद काठात।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत की मिट्टी निकालने से मना कर रहे भतीजे को उसके ताऊ ने गोली मार दी। आर्मी से रिटायर्ड बुजुर्ग जब भतीजे को गोली मार रहा था, उस वक्त भतीजा उसका वीडियो बना रहा था। गोली चलने का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। गोली सीधी युवक के प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना अजमेर जिले के ब्यावर के ठिकरना गुजरान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यावर निवासी घायल हमीद काठात (32) पुत्र मदन काठात ने गुरुवार शाम छह बजे अपने ताऊ भागा (65) को खेत से मिट्टी निकालकर ट्रॉली में भरवाते देखा। इस दौरान हमीद ने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाने लगा। उसने ताऊ को मिट्टी भरने से मना किया। इस पर गुस्साए ताऊ भागा ने भतीजे पर बंदूक तान दी। तभी वीडियो बना रहे हामिद ने ताऊ को गोली मारने की चुनौती दी। इस पर गुस्साए ताऊ ने सच में गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। इस गोलीकांड का वीडियो हामिद के फोन पर रिकॉर्ड हो गया।
विज्ञापन
शराब के नशे में था आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पहुंचे घायल के चाचा और भाई ने तुरंत उसे स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। वहीं जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि घायल के प्राइवेट पार्ट पर गोली लगी है और फंस गई है। गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जब घायल को गोली लगी तो वह ताऊ का वीडियो बना रहा था। इसका एक फुटेज भी सामने आया है। वहीं, घायल के परिवार की मांग है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। ब्यावर सदर थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा ने बताया कि दोनों परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।