फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Naseeruddin Chishti on Tahawwur Rana's Extradition – "A Symbol of India's Sovereignty

Ajmer News: तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर बोले नसीरुद्दीन चिश्ती- यह भारत की संप्रभुता का प्रतीक

Fri, 11 Apr 2025 12:06 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने इसे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है।

विज्ञापन
Ajmer News: Naseeruddin Chishti on Tahawwur Rana's Extradition – "A Symbol of India's Sovereignty
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती

विस्तार

अजमेर दरगाह के प्रमुख उत्तराधिकारी एवं ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह कदम उन बहादुर जवानों के प्रति देश की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

विज्ञापन


चिश्ती ने कहा कि इस फैसले से न केवल शहीदों के परिजनों को न्याय की आशा मिली है, बल्कि भारत सरकार ने देशवासियों के मन में वर्षों से बने घावों पर मरहम रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम दर्शाता है कि भारत अब आतंकवाद और उसके समर्थकों को किसी भी समय और कहीं भी जवाबदेह ठहराने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26/11 जैसा आतंकी हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं बल्कि पूरे भारत की आत्मा पर हमला था। ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना न्याय की स्थापना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक सख्त संदेश है कि भारत अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने यह भी विश्वास जताया कि भारत सरकार भविष्य में भी पाकिस्तान में छिपे देश के दुश्मनों को भारत लाकर न्याय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी, चाहे वे जिंदा हों या मुर्दा। यह भारत की न्याय प्रणाली और उसकी संप्रभुता की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने इस साहसी और न्यायसंगत निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी संबंधित एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed