फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajmer News: अजमेर में पुलिस का सघन अभियान, छह अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; 2151 की हुई दस्तावेज जांच

Fri, 02 May 2025 11:05 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 11:05 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने छह बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की विशेष टीमों ने एक ही दिन में कुल 2151 संदिग्ध लोगों की दस्तावेज जांच की, जिनमें ये संदिग्ध पाए गए।

विज्ञापन
Ajmer: Intensive police operation in Ajmer, six illegal Bangladeshi citizens detained; 2151 documents checked
पुलिस ने छह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छह बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के दौरान जिलेभर में फैले संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने एक ही दिन में कुल 2151 संदिग्ध लोगों की दस्तावेज जांच की, जिनमें ये छह नागरिक वैध दस्तावेजों के बिना पाए गए।


 
यह अभियान राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाया गया। अजमेर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, एडिशनल एसपी (शहर) हिमांशु जांगीड़, एडिशनल एसपी (ग्रामीण) डॉ. दीपक कुमार शर्मा और एडिशनल एसपी (केकड़ी) शोराजमल मीणा की निगरानी में यह अभियान संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें- Jaipur: 2022 के निम्बाहेड़ा RDX कांड में मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार, NIA टीम टोंक होते हुए जयपुर पहुंची
 
 

Ajmer: Intensive police operation in Ajmer, six illegal Bangladeshi citizens detained; 2151 documents checked
पुलिस ने छह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

संवेदनशील स्थानों पर की गई सघन तलाशी
पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, ईंट भट्टों, औद्योगिक कारखानों, कच्ची बस्तियों और दरगाह क्षेत्र जैसे संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी ली। स्थानीय मुखबिरों की सूचनाओं और तकनीकी साधनों की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इस दौरान जिन छह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया, वे दरगाह थाना और सरवाड़ थाना क्षेत्र से संबंधित थे।
 
इनकी पहचान जमीर शाह, मीर झरना बेगम उर्फ मरिया बेगम, मोहम्मद रफीकुल इस्लाम उर्फ बाबू चिश्ती, मंजारूल इस्लाम, अब्दुल कादिर और खाईकल इस्लाम के रूप में हुई है। इन सभी के पास भारत में निवास के लिए कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर संबंधित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: मंदिर में पूजा करने में लीन किराना व्यापारी की गई जान, सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज
 

Ajmer: Intensive police operation in Ajmer, six illegal Bangladeshi citizens detained; 2151 documents checked
पुलिस ने छह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

संदिग्ध दिखे तो तुरंत सूचना दें
अजमेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी को अपने क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक या रोहिंग्या जैसे समुदाय के लोगों के बारे में जानकारी मिलती है, तो उसे तुरंत निकटतम पुलिस थाने या जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा ताकि जिले में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों और आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले तत्वों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed