फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: SP reached military school to create awareness about cyber crime, said- do not fall in the trap of thug

Ajmer : साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने मिलिट्री स्कूल पहुंचे एसपी, बोले- ठगों के झांसे में न फंसें

Sat, 31 Aug 2024 06:51 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

लगातार बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए अजमेर एसपी स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच जाकर सेमिनार करके उन्हें जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसपी आज मिलिट्री स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए कहा।

विज्ञापन
Ajmer: SP reached military school to create awareness about cyber crime, said- do not fall in the trap of thug
अजमेर के मिलिट्री स्कूल में बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते एसपी

विस्तार

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अजमेर एसपी लगातार स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करके उन्हें साइबर अपराध से बचने की बात समझा रहे हैं। इसके लिए वे लगातार स्कूलों में सेमिनार कर रहे हैं। आज भी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर के सभागार में पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने शनिवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा समस्त स्टाफ को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए चेताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व्यक्ति के जीवन को सुविधा-संपन्न तथा आरामदायक बनाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है परंतु दुःखद बात यह है कि यह मनुष्य को अपना गुलाम बना रहा है। साइबर अपराधी इसका भरपूर दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगों का शिकार होने से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उनके द्वारा दिए गए लालच में बिल्कुल न फंसें। उन्होंने कहा कि घर के संस्कार इतने उत्तम हों कि बेटे-बेटियां परिवार के मुखिया की बात मानें, घर के सदस्य आपस में बातचीत करें, मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग में समय की बर्बादी से बचें।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर अजय देशपांडे ने पुलिस अधीक्षक के भाषण की भूरि-भूरि सराहना की तथा स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed