फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Singer Shabbir Kumar and director Dilshad Sheikh visited Ajmer Sharif Dargah and presented Chadar

Ajmer News: गायक शब्बीर कुमार और निर्देशक दिलशाद शेख ने अजमेर शरीफ दरगाह में की जियारत, पेश की चादर

Wed, 16 Apr 2025 06:57 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 06:57 AM IST
सार

Ajmer: शब्बीर कुमार ने कहा, अजमेर शरीफ एक ऐसा मुकद्दस स्थान है, जहां आने से दिल को सुकून और राहत मिलती है। यहां की फिजा में मोहब्बत और रूहानियत घुली हुई है।

विज्ञापन
Singer Shabbir Kumar and director Dilshad Sheikh visited Ajmer Sharif Dargah and presented Chadar
शब्बीर कुमार और दिलशाद शेख - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर गायक शब्बीर कुमार और संगीत निर्देशक दिलशाद शब्बीर शेख ने अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचकर ख़्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादर पेश की। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि दरगाह में हाजिरी देना उनके जीवन का एक अनमोल अनुभव है, जो दिल को सुकून और आत्मिक शांति प्रदान करता है।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ के खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने दोनों कलाकारों को जियारत करवाई और उन्हें दरगाह का मुबारक तबरुक भी भेंट किया। शब्बीर कुमार और दिलशाद शेख ने इस पावन स्थल पर भारत में शांति, सौहार्द, और तरक्की के साथ-साथ अपने करियर की सफलता के लिए भी दुआ की।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए शब्बीर कुमार ने कहा, अजमेर शरीफ एक ऐसा मुकद्दस स्थान है, जहां आने से दिल को सुकून और राहत मिलती है। यहां की फिजा में मोहब्बत और रूहानियत घुली हुई है। हम यहां सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अमन और सलामती की दुआ मांगने आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे हर खास मौके पर अजमेर शरीफ जरूर आते हैं, क्योंकि उन्हें यकीन है कि यहां मांगी गई दुआ जरूर कुबूल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  डिजिटल अरेस्ट केस में CBI ने 12 जगह मारे छापे, वसूले सात करोड़ 67 लाख रुपये: जानिए पूरा मामला    

संगीत निर्देशक दिलशाद शेख ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मैं जब भी किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट की शुरुआत करता हूं, उससे पहले ख़्वाजा साहब की दरगाह पर आकर दुआ करना जरूरी समझता हूं। इस बार भी हम एक नई फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वह लोगों के दिलों को छू सके। दरगाह में मौजूद अन्य जायरीनों ने भी दोनों कलाकारों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों कलाकारों की इस जियारत ने माहौल को और भी भावुक और रूहानी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed