Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   School student drowns in Banas river, family in shock

राजस्थान: बनास नदी में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, मंगलवार शाम से था लापता; बुधवार सुबह मिला शव

Wed, 18 Nov 2026 02:45 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 02:45 PM IST
सार

देवली के बोरड़ा गणेश जी मंदिर के पास बनास नदी में डूबने से 11वीं के छात्र पीयूष मीणा की मौत हो गई। मंगलवार शाम से लापता किशोर का शव बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तलाश अभियान के दौरान नदी से बाहर निकाला।

 

विज्ञापन
School student drowns in Banas river, family in shock
पुलिस थाना देवली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

समीपवर्ती देवली क्षेत्र में बोरड़ा गणेश जी मंदिर के पास बनास नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मंगलवार शाम से लापता किशोर का शव बुधवार सुबह तलाश अभियान के दौरान नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान पीयूष पुत्र चरण सिंह मीणा निवासी सावंतगढ़, हाल निवासी कुचलवाड़ा रोड, देवली (टोंक) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीयूष मंगलवार को स्कूटी लेकर घर से अकेला निकला था। रात को बोरड़ा गणेश जी मंदिर के पास उसकी स्कूटी और चप्पल मिलने पर उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने मंगलवार शाम से देर रात तक नदी में उसकी तलाश की। कुछ परिजन रातभर घटनास्थल पर ही रुके रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: कनिष्ठ अभियंता भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पदों पर होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलने पर गणेश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी और बलाई की मदद से तलाश करते हुए किशोर का शव नदी से बाहर निकाला। शव को देवली राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। किशोर का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि पीयूष के पिता सेना में कार्यरत हैं और फिलहाल श्रीनगर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वे देवली के लिए रवाना हो गए हैं। पीयूष कक्षा 11वीं में कृषि संकाय का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, पीयूष जब स्कूटी लेकर घर से निकला तो उसकी एक बहन भी उसके पीछे गई थी, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीयूष घर से किसी बात पर नाराज होकर निकला था या नहीं। वह बोरड़ा गणेश जी मंदिर क्यों पहुंचा और नदी में डूबने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दिए जाने के बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed