फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   School Lecturer and Coach Recruitment Examination-2024 by Rajasthan Public Service Commission from tomorrow

Ajmer News: राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्कूल लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा कल से, छह लाख से अधिक आवेदन आए

Sun, 22 Jun 2025 07:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आईएएस आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का आयोजन राज्य के 15 जिलों में किया जा रहा है। कुल 909 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
School Lecturer and Coach Recruitment Examination-2024 by Rajasthan Public Service Commission from tomorrow
स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा-2024 कल से

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जा रही स्कूल व्याख्याता एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का शुभारंभ कल सोमवार 23 जून से होगा। यह भर्ती परीक्षा 4 जुलाई 2025 तक चलेगी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए कुल 2202 रिक्त पदों की घोषणा की है, जिसके लिए प्रदेशभर से 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा शिक्षा क्षेत्र में रोजगार की दिशा में एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, जिससे प्रदेश में शिक्षकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

विज्ञापन

 
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आईएएस आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का आयोजन राज्य के 15 जिलों में किया जा रहा है। कुल 909 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा को चार समूहों (Group A, B, C, D) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा में अनुशासन और सुरक्षा की दृष्टि से सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि पहचान और सुरक्षा जांच समय से पूरी हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  अध्यक्ष टाक बोले- सरकार कामगारों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध, प्रशिक्षण के लिए 40 का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटोयुक्त पहचान-पत्र जरूर ले जाएं
परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना अनिवार्य किया गया है। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो अस्पष्ट या पुरानी है, तो अभ्यर्थियों को अन्य सरकारी फोटो पहचान-पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना होगा। इसके साथ ही, प्रवेश-पत्र पर नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना अनिवार्य है। फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जयपुर में बदला गया परीक्षा केंद्र  
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि जयपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया है। रोल नंबर 1196460 से 1196939 तक के अभ्यर्थियों का केंद्र पहले भारती विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मैन सोडाला, जयपुर था, जिसे बदलकर अब रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल - विंग-1, विवेक विहार, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला, जयपुर (पिन-302019) कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को नया प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर निर्धारित समय पर नए केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल

  • ग्रुप-A (5 विषय):
  • जनरल अवेयरनेस & जनरल स्टडीज: 23 जून (10:00 - 11:30)
  • हिंदी: 23 जून (2:30 - 5:30)
  • ज्योग्राफी: 24 जून (9:00 - 12:00)
  • इंग्लिश: 24 जून (2:30 - 5:30)
  • संस्कृत: 25 जून (9:00 - 12:00)
  • गणित: 25 जून (2:30 - 5:30)


ग्रुप-B (14 विषय)

  • जनरल अवेयरनेस & जनरल स्टडीज: 26 जून (10:00 - 11:30)
  • राजनीति विज्ञान: 26 जून (2:30 - 5:30)
  • इतिहास: 27 जून (9:00 - 12:00)
  • बायोलॉजी: 27 जून (2:30 - 5:30)
  • केमिस्ट्री: 28 जून (9:00 - 12:00)
  • कॉमर्स: 28 जून (2:30 - 5:30)
  • फिजिक्स: 29 जून (9:00 - 12:00)
  • सोशियोलॉजी: 29 जून (2:30 - 5:30)
  • इकोनॉमिक्स: 30 जून (9:00 - 12:00)
  • उर्दू/पंजाबी: 30 जून (2:30 - 5:30)
  • ड्राइंग: 1 जुलाई (9:00 - 12:00)
  • होम साइंस: 1 जुलाई (2:30 - 5:30)
  • राजस्थानी: 2 जुलाई (9:00 - 12:00)
  • म्यूजिक: 2 जुलाई (2:30 - 5:30)
  • ग्रुप-C (फिजिकल एजुकेशन):
  • सामान्य ज्ञान: 3 जुलाई (10:00 - 12:00)
  • फिजिकल एजुकेशन विषय: 3 जुलाई (2:30 - 4:30)


ग्रुप-D (कोच पद)

  • सामान्य ज्ञान: 4 जुलाई (10:00 - 11:30)
  • कोच विषय (फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, रेसलिंग): 4 जुलाई (2:30 - 5:30)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed