फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RTDC Chairman welcomed on horse in Ajmer Chorsiyawas

Ajmer: ग्रामीणों का अनोखा तरीका; RTDC चेयरमैन को घोडे़ पर बैठाकर बरसाए फूल, स्वागत के बाद कही ये बात

Fri, 06 Oct 2023 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Oct 2023 08:06 AM IST
सार

चोरसियावास में आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ को घोडे़ पर बैठाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दो जेसीबी से और घरों की छतों से फूलों की बारिश की गई।

विज्ञापन
RTDC Chairman welcomed on horse in Ajmer Chorsiyawas
फूल बरसाकर आरटीडीसी चेयरमैन का स्वागत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के वार्ड 78 में चोरियावास गांव में जामा मस्जिद के पास पार्षद हमीद चीता के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने आरटीडीसी चेयरमैन और राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ का फूलों की बारिश कर गर्म जोशी से स्वागत किया। यहां दो जेसीबी से और घरों की छतों से फूलों की बारिश की गई। साथ ही चेयरमैन राठौड़ को घोड़े पर बैठाकर कार्यक्रम स्थल पर लेकर गए। 

विज्ञापन


स्वागत के बाद पार्षद हमीद चीता ने चेयरमैन राठौड़ से सामुदायिक भवन बनवाने, कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल करवाने, डिस्पेंसरी खुलवाने, ट्यूबवेल लगवाने व आबादी विस्तार करवाने, पट्टे दिलाने, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने सहित इस क्षेत्र की कई समस्याएं बताईं और क्षेत्र का विकास कराने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में चेयरमैन राठौड़ ने कहा कि आज जो लोगों ने सम्मान दिया है, उसको मैं कभी भूल नहीं सकता। राठौड़ ने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया मैं चोरसियावास को अपना गांव समझकर विकास कार्य करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जफर मोहमद, एडवोकेट सुरेश, छोटू काका, रज्जाक, शरीफ, मुन्ना खा, अजमल खान, सहित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारिक, राजेंद्र सिंह राठौड़, फरहान खान, सैम डेविडसन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed