फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC 5th phase of interview of Junior Law Officer will be conducted from 1st to 9th May

RPSC: कनिष्ठ विधि अधिकारी का एक से नौ मई तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का 5वां चरण, पढ़ें ये जरूरी निर्देश

Thu, 25 Apr 2024 07:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी का साक्षात्कार एक से नौ मई तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार पत्र आयोग की बेवसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
RPSC 5th phase of interview of Junior Law Officer will be conducted from 1st to 9th May
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) भर्ती 2023 के पदों के लिए साक्षात्कार का पांचवां चरण एक से तीन मई और सात से नौ मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पांचवें चरण में 126 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाण-पत्र, विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर मय मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी का एक से नौ मई तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का 13वां चरण
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती 2019 के पदों हेतु साक्षात्कार का तेहरवां चरण एक से तीन मई 2024 और सात से नौ मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि तेहरवें चरण में 174 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed