फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Lakhs lost, just ₹5,000 relief; Swastik Nagar residents angry, call it salt on wounds

Ajmer News: लाखों का नुकसान, राहत सिर्फ 5 हजार; स्वस्तिक नगरवासी भड़के, बोले- ये जले पर नमक छिड़कने जैसा

Sat, 13 Sep 2025 05:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

स्वास्तिक नगर त्रासदी में पीड़ितों को मात्र पांच हजार रुपये की राहत राशि दिए जाने के बाद पीड़ित महिलाओं ने विधानसभा स्पीकर के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
Ajmer News: Lakhs lost, just ₹5,000 relief; Swastik Nagar residents angry, call it salt on wounds
पांच हजार की राहत राशि देखकर भड़के स्वस्तिक नगर के पीड़ित

विस्तार

अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर और आसपास के क्षेत्रों में हुए जलभराव से प्रभावित लोगों को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को राहत राशि बांटी लेकिन जैसे ही प्रभावित परिवारों ने राहत राशि के लिफाफे खोले, उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि उनके घरों और सामान का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन उन्हें राहत राशि के नाम पर मात्र पांच हजार रुपये की मामूली रकम दी गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि जलप्रलय के दौरान उनके घरों में रखा कीमती सामान, अनाज और जरूरी घरेलू वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। कुछ पीड़ित परिवारों ने यहां तक कहा कि उनकी बेटियों की शादियों का सामान भी पानी में बह गया, जिससे वे पूरी तरह कंगाल हो गए। कई परिवारों ने बताया कि उन्होंने लोन लेकर अपने घर बनाए थे, जिनकी किस्तें हर महीने छह हजार रुपये से अधिक आती है, ऐसे में मात्र पांच हजार रुपये की राहत राशि जले पर नमक छिड़कने के समान है।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस आपदा में उनका सबकुछ बर्बाद हो गया, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि उनकी पीड़ा को समझने के बजाय औपचारिकता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dausa News: पोषाहार का खाना खाने के बाद बीमार हुए 120 बच्चे, चूड़ियावास के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप

प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनके घर का लाखों रुपये का सामान पानी में डूब गया लेकिन राहत के नाम पर उन्हें केवल 5,000 रुपये मिले। उन्होंने वह लिफाफा वापस लौटने की बात कहते हुए कहा कि इस पैसे से तो हमारी एक महीने की किस्त भी पूरी नहीं हो सकती। 


महिला ने यहां तक कह दिया कि लिफाफे में 100 रुपये और डालकर यह राशि वापस भेज दी जाएगी, ताकि देवनानी खुद समझ सकें कि इतनी रकम में किस तरह से कोई परिवार गुजारा कर सकता है। इसके बाद स्थानीय लोग विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के घर के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन किया, इस कारण मौके पर पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा।

लोगों ने प्रशासन से मांग की कि वास्तविक नुकसान का सही आकलन किया जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। जब तक उन्हें न्यायोचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आपदा पीड़ितों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

राहत राशि से भड़के स्वास्तिक नगरवासी, जमकर किया प्रदर्शन

राहत राशि से भड़के स्वस्तिक नगरवासी, जमकर किया प्रदर्शन

 

राहत राशि से भड़के स्वास्तिक नगरवासी, जमकर किया प्रदर्शन

राहत राशि से भड़के स्वस्तिक नगरवासी, जमकर किया प्रदर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed