फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RAS Mains Examination: Admit Cards Uploaded on Website, Exam to Be Conducted on Scheduled Date as per Calenda

RAS Mains Examination: आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किए एडमिट कार्ड, कैलेंडर में निर्धारित तिथि पर होगी परीक्षा

Sun, 15 Jun 2025 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 03:55 PM IST
सार

आरपीएससी द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। आयोग ने निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
RAS Mains Examination: Admit Cards Uploaded on Website, Exam to Be Conducted on Scheduled Date as per Calenda
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2024 के एडमिट कार्ड पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार शनिवार को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए गए। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभी तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा इन्हें डाउनलोड किया जा चुका है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 17 व 18 जून 2025 को किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक अजमेर में 29 तथा जयपुर में 48 कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आयोग द्वारा 21 हजार 440 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 2024 को ही आयोग द्वारा आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2024 की प्रस्तावित तिथि जारी कर दी गई थी। इस भर्ती के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को किया जाकर 20 फरवरी को यानी 18 दिन के भीतर ही इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया था। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि पूर्व में ही जारी कर दिए जाने एवं प्रारंभिक परीक्षा उपरांत शीघ्र ही परिणाम के फलस्वरूप अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारियों के लिए सुनिश्चित कार्ययोजना बनाकर समयान्तर्गत तैयारी करने का पर्याप्त समय प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


आयोग द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। इस पर भारी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा तय कैलेंडर अनुसार परीक्षा कराने के निर्णय को लेकर आयोग की सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में मंत्री जोगाराम हुए शामिल, जोजरी नदी के पानी की सफाई के दिए निर्देश

भर्ती परीक्षाओं के संबंध में अभ्यर्थियों की सदैव से अपेक्षा रही है कि राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा भी संघ लोकसेवा आयोग की भांति परीक्षा कैलेंडर अनुसार समयबद्ध परीक्षाओं का आयोजन किया जाए।


आयोग द्वारा परीक्षा संबंधी पोस्ट किए जाने के बाद लोगों ने तुरंत उस पर कमेंटों की बरसात कर दी। लोगों का कहना है कि समयबद्धता अब सिर्फ एक लक्ष्य नही, व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है। किसी ने लिखा कि इस निर्णय ने स्पष्ट किया कि सिस्टम अब युवाओं की जरूरतों को प्राथमिकता देना सीख चुका है।

एक अन्य कमेंट में कहा गया कि यह सिर्फ परीक्षा नहीं, भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक भरोसेमंद कदम। अब छात्रों को अनिश्चितता में जीने की जरूरत नहीं। परीक्षा समय पर करवाने का निर्णय बिल्कुल सही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed