फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Woman IAS of Assam arrested from Ajmer absconding in 105 crore scam case

Rajasthan: असम की महिला IAS अजमेर से गिरफ्तार, 105 करोड़ के घोटाला मामले में थी फरार, दो साथी भी पकड़े गए

Mon, 08 May 2023 04:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 May 2023 04:29 PM IST
सार

असम की स्टेट काउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग में 105 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में असम की विजिलेंस टीम रविवार देर रात अजमेर पहुंची। टीम ने अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस की मदद से सोमवार सुबह असम की निलंबित महिला आईएएस सेवाली देवी शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें सीजीएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Woman IAS of Assam arrested from Ajmer absconding in 105 crore scam case
निलंबित महिला आईएएस सेवाली देवी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में 105 करोड़ रुपये के सरकारी घोटाले में फरार चल रही एक निलंबित IAS सेवाली देवी शर्मा और उनके दामाद अजीत पाल सिंह, राहुल अमीन समेत तीन लोगों को असम पुलिस ने राजस्थान में अजमेर जिले से सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए निलंबित आईएएस अपने दामाद और घरेलू नौकरानी सहित तीन लोगों के साथ अजमेर के कोतवाली इलाके में होटल क्रॉस लेन में ठहरी हुई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


असम पुलिस को सूचना मिली थी की निलंबित महिला आईएएस अधिकारी सेवाली देवी शर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए अजमेर में छुपी हुई है और होटल क्रॉसलैंड में ठहरी हुई है। अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस की मदद से असम पुलिस ने निलंबित महिला आईएएस सुमित तीनों आरोपियों को होटल रूम में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने असम पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड के लिए आरोपियों को ले लिया गया, इसके तुरंत बाद असम पुलिस तीनों को लेकर असम रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले फरारी काटते हुए अजमेर पहुंची थी निलंबित आईएएस सेवाली...
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ही निलंबित महिला आईएएस, कथित घोटाले में उसके दो सहयोगी और नौकरानी ये चारों अजमेर पहुंचे थे। लेकिन भनक लगने पर असम पुलिस टीम भी रविवार रात ही अजमेर पहुंची। इसके बाद अजमेर में कोतवाली पुलिस की मदद से होटल क्रॉसलैंड में दबिश देकर निलंबित आईएएस और उसके दामाद सहित चारों लोगों को पकड़ा, जिनमें नौकरानी के अलावा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दामाद संग मिलकर 105 करोड़ रुपये के घोटाले का है आरोप...
निलंबित आईएएस सेवाली देवी शर्मा पर आरोप है कि वह साल 2017 से 2020 तक SCERT के एक्जीक्यूटिव की पोस्ट पर थीं। पद पर रहने के दौरान सेवाली देवी शर्मा ने सरकार की बगैर अनुमति के पांच बैंक अकाउंट खुलवाए थे। इसके बाद पेशे से कॉन्ट्रैक्टर अपने दामाद अजीत पाल सिंह की मदद से बिना कोई वर्क ऑर्डर जारी किए बैंक खाते से 105 करोड़ रुपये निकाल लिए। यह घोटाला सामने आने पर असम सरकार ने आईएएस सेवाली देवी शर्मा को सस्पेंड कर दिया। इस घोटाले में असम के कामरूप जिले के विजिलेंस थाने में पिछले दिनों केस दर्ज हुआ था। एफआईआर में आपराधिक षड्यंत्र, 420, गबन समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed