फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Weather Temperature rises by two degrees in 24 hours weather will change December 22

Rajasthan Weather: 24 घंटे में दो डिग्री तक बढ़ गया तापमान, दिसंबर में इस तारीख से फिर बदलेगा मौसम

Mon, 19 Dec 2022 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

राजस्थान में बीते तीन सप्ताह से मिला जुला तापमान लोगों को लगातार परेशान कर रहा है। बीते दो दिनों से जहां तापमान में गिरावट के साथ लोगों को हल्की सर्दी का एहसास शुरू हुआ था। बीते 24 घंटों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Temperature rises by two degrees in 24 hours weather will change December 22
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान का तापमान बीते तीन हफ्ते से लोगों को परेशान कर रहा है। बीते दो दिनों से जहां तापमान में गिरावट के साथ लोगों को हल्की सर्दी का एहसास शुरू हुआ था। वहीं, बीते 24 घंटों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से हल्की गर्मी लोगों को सताने लगी है।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं इस दौरान दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी के साथ सूर्य की तपिश ने लोगों को फिर से सताया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही फिर से गर्मी ने लोगों को सताना शुरू किया।
विज्ञापन


प्रदेश के 15 जिलों में रविवार रात का तापमान 10 डिग्री के पार दर्ज किया गया। वहीं, 14.4 डिग्री के साथ डूंगरपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान भी 26 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों की राहत के बाद फिर बढ़ने लगा तापमान...

  • बीते 24 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज
  • रविवार रात करीब सभी जिलों में बढ़ा रात का तापमान
  • 3.7 डिग्री के साथ संगरिया में सबसे कम तापमान दर्ज
  • 15 जिलों में फिर से रात का पारा 10 डिग्री के पार दर्ज
  • 14.4 डिग्री के साथ डूंगरपुर में सबसे रात दर्ज
  • जयपुर में रविवार रात का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज
  • करीब सभी जिलों में दिन का पारा 26 डिग्री के पार दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान मिला जुला दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अभी दो दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, 22 दिसंबर के बाद से मौसम में बदलाव होने के साथ ही तापमान में गिरावट लोगों को राहत देती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed