फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: State level farmers conference organized in Ajmer, Chief Minister made announcements for farmers

Rajasthan: भजन सरकार का एक साल, लाभान्वित हुए हजारों किसान, अजमेर में सीएम ने किया इन योजनाओं का शुभारंभ

Fri, 13 Dec 2024 07:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 13 Dec 2024 07:20 PM IST
सार

राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को "अन्नदाता" कहते हुए उनकी मेहनत और देशभक्ति की सराहना की।

विज्ञापन
Rajasthan: State level farmers conference organized in Ajmer, Chief Minister made announcements for farmers
अजमेर में किसान सम्मेलन लोगों को योजनाओं का लाभ देते मुख्यमंत्री भजनलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सहित राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं किसानों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से रवाना होकर कायड़ विश्राम स्थली हैलीपेड पर पहुंचे और यहां किसान सम्मेलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान सम्मेलन में आए किसान और लाभार्थियों को लाभान्वित होने पर बधाई दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


किसान हर व्यक्ति की भोजन की थाली में करता है अन्न की व्यवस्था
भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी को राम-राम कहते हुए की। उन्होंने कहा कि किसान और पशुपालकों को बजट घोषणा में किए गए वादे यह सरकार जरूर पूरा करेगी। किसान हमारा अन्नदाता है, सभी की थाली में अन्न की व्यवस्था किसानों द्वारा की जाती है। विधानसभा चुनाव में हमें किसानों ने सेवा करने का मौका दिया, उसके लिए सभी को धन्यवाद भी मुख्यमंत्री ने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की किसानी उसकी आराधना है, देशभक्ति है। किसानों के प्रति सरकार बहुत ज्यादा संवेदनशील है। भजनलाल सरकार का संकल्प है कि हर किसान का भला हो, भजनलाल ने यह भी कहा कि मैं किसान परिवार में जन्मा हूं, मैं जानता हूं किसानों की खेती की बुवाई कैसे होती है, कटाई कैसे होती है। सर्द मौसम में सिंचाई करने के लिए कितनी तकलीफ होती है। 



2027 तक हर किसान को बिजली देने का काम किया जाएगा
उन्होंने कहा कि वह भी किसान हैं, खेती से जुड़े हैं और खेती का काम भी करते हैं। व्यक्ति के अंदर संस्कार का बहुत बड़ा असर होता है। उनमें भी किसानी का संस्कार है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में किसान, पशुपालक और किसान सम्मेलन में आए सभी भाई बहनों को धन्यवाद भी दिया।

इन विभागों के लाभार्थी हुए लाभान्वित
राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सहकारिता, पशुपालन, गोपालन, आरसीडीएफ एवं राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं की गतिविधियां आयोजित की गईं। सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक पीवीसी चेक वितरण, जीएसएस गोदाम निर्माण स्वीकृति, गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण किए गए। 



पशुपालन, गोपालन और आरसीडीएफ विभाग 
पशुपालन, गोपालन एवं आरसीडीएफ विभाग की मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना अन्तर्गत पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन पर प्रतीकात्मक पीवीसी चेक प्रदान किये गए। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का शुभारंभ, ऊंट संरक्षण एवं विकास मिशन का शुभारंभ, गोशालाओं को गोकाष्ठ मशीन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ, नये डेयरी बूथ को आवंटन पत्र, दुग्ध संकलन केंद्रों की शुरुआत की गई, नये बल्क मिल्क कूलर्स का आवंटन किया गया।

राजस्व विभाग को लाभ
इसी तरह राजस्व विभाग की जमाबंदियों को ऑनलाइन किया गया। काश्तकारों द्वारा अपना खाता पोर्टल पर सीमाज्ञान एवं आपसी सहमति विभाजन के ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रक्रिया को शुरू किया गया। एग्रीस्टेक की फार्मर्स रजिस्ट्री योजना के माध्यम से किसानों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 



कृषि विभाग के लिए घोषणाएं
इसी प्रकार कृषि विभाग की फार्म पोंड, पाइप लाइन, तारबंदी, डिग्गी, कृषि यंत्र, कम्पोस्ट इकाईयों, स्प्रिंकलर सिंचाई संयंत्र, गोवंश जैविक उर्वरक पर अनुदान के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक पीवीसी चेक प्रदान किए गए। साथ ही आत्मा योजनान्तर्गत राज्य स्तरीय कृषकों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि का वितरण, कृषि विषय में अध्यनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण, कुसुम बी कम्पोनेंट के अन्तर्गत कृषकों को सोलर पम्प की स्थापना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति तथा राजस्थान जल क्षेत्र पुनसंरचना परियोजना के अन्तर्गत सोलन पंप की स्थापना पर अनुदान तथा कृषकों को सोलर पंप की स्थापना हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई।

यह मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
किसान सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, किसान आयोग के अध्यक्ष हरीश मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, डिप्टी मेयर नीरज जैन, विधायक अनिता भदेल, वीरेन्द्र कानावत, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष  औंकार सिंह लखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed