फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Polls 2023: Shekhawat verbally attacked Congress in Bhagirath's nomination rally.

Rajasthan Polls 2023: भागीरथ की नामांकन रैली में गरजे शेखावत; बोले- कांग्रेस की सरकार धोखेबाज, इसे बदलना होगा

Fri, 03 Nov 2023 05:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Nov 2023 05:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने युवओं को झूठ का आईना दिखाया।

विज्ञापन
Rajasthan Polls 2023: Shekhawat verbally attacked Congress in Bhagirath's nomination rally.
रैली को संबोधित करते गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार धोखेबाज है। इसने किसानों और युवकों सहित समाज के हर वर्ग से धोखा किया है। इस बार इस सरकार को बदलना ही होगा। शेखावत शुक्रवार को किशनगढ़ में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनावी युद्ध का शंखनाद हो चुका है। दोनों तरफ की सेनाएं सज चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने युवओं को झूठ का आईना दिखाया। कांग्रेस छल और फरेब करके सत्ता में आई। इस सरकार ने किसानों के साथ कर्जमाफी का वादा किया था। वह नहीं हुई, उल्टे हजारों किसानों की जमीन नीलाम हुई। राजस्थान का किसान स्वाभिमानी है, लेकिन कांग्रेस सरकार के धोखे से किसान आहत हुआ और हजारों किसानों ने आत्महत्या की।
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ युवाओं से भी अन्याय किया। एक के बाद एक पेपर लीक हुए। इस सरकार ने सत्तर लाख युवाओं के सपनों को तोड़ा। उनके सपनों के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पहचान महिलाओं के त्याग, मीरा की भक्ति और कर्माबाई के खीचड़ें से थी, लेकिन इस पहचान पर गहलोत सरकार ने कालिख पोतने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इसे बलात्कार की राजधानी बना दिया। सरकार की उदासीनता के चलते पिछले पांच साल में दो लाख महिलाओं से दुराचार की घटनाएं हुई हैं। हमें इन चुनावों में इस महिला अत्याचार का बदला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed