फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Will run 'Do Employment-Do Justice' campaign in the state, Youth Congress meeting concluded

Rajasthan News: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवा कांग्रेस की बैठक, प्रदेश में 'रोजगार दो-न्याय दो' मुहिम चलाएंग

Sun, 21 Jan 2024 02:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 02:28 PM IST
सार

Ajmer: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर युवा कांग्रेस की भूमिका तय करने के लिए आज अजमेर लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक अजमेर क्लब में आयोजित की गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Will run 'Do Employment-Do Justice' campaign in the state, Youth Congress meeting concluded
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मो. शाहिद व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के निर्देशन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अजमेर शहर, मोहित मल्होत्रा व देहात अध्यक्ष भूपेंद्र पाल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की भूमिका तय करने के लिए आज अजमेर लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की बैठक रखी गई। 

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश प्रभारी मो. शाहिद ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में न्याय का हक मिलने तक युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं के साथ मोदी सरकार ने जो कुठाराघात किया है, उसके विरोध में युवा कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस ने राजस्थान की सभी 25 सीटों के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं, जिनके माध्यम से जिले के हर विधानसभा, ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर पर टीम तैयार की जा रही है। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने बताया कि कांग्रेस ही एक ऐसा संगठन है, जिसने देश को आजादी दिलाते हुए आज तक हर तबके, हर समुदाय के लिए सोचा है और उनके हक की लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए नसीराबाद से विधायक पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर ने कहा कि राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ जो अन्याय किया है, उसके लिए युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में  'रोजगार दो, न्याय दो' मुहिम चलाएगी।


बैठक में संभाग प्रभारी अरबाब खान, जिला प्रभारी तेजकरण चौधरी, सह प्रभारी सुनील डूडी, प्रदेश महासचिव शीतल जोनवाल, प्रदेश सचिव अतिक तंवर, परवेज खान, विधानसभा अध्यक्ष पवन ओड, इलियास खान, आरिफ खान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed