फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Couple who got married against the wishes of the family sought protection, both of their lives are in danger

Rajasthan News: परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाले जोड़े ने मांगी सरक्षा, दोनों की जान को है खतरा 

Thu, 23 Jun 2022 09:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 23 Jun 2022 09:47 PM IST
सार

परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह करने वाले युगल ने पुलिस ने सुरक्षा मांगी है। लड़की के परिवार से दोनों की जान को खतरा बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
Rajasthan News: Couple who got married against the wishes of the family sought protection, both of their lives are in danger
अजमेर के प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के एक प्रेमी युगल को अपने ही परिवार से जान का खतरा है। उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया है। अब लड़की के घर वाले उन्हें धमका रहे हैं। ऐसी शिकायत युगल ने अजमेर पुलिस को की है। 
विज्ञापन


अजमेर के रहने वाले शिवा देवतवाल और शिवानी टांक के बीच सात साल पहले प्रेम हुआ था। अब दोनों ने शादी कर ली है। प्रेमी युगल ने परिवारों की मर्जी के खिलाफ 22 जून को ब्यावर में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विधिवत फेरे भी लिए। इसका प्रमाण पत्र लेकर प्रेमी युगल अजमेर पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने शादी को स्वीकार नहीं किया। उन्हें जुदा करने के लिए धमकियां देना शुरू कर दिया। इससे आहत होकर प्रेमी युगल ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने ही परिवार से सुरक्षा की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


प्रेम विवाह करने वाले शिवा देवतवाल और शिवानी टांक ने बताया कि वह दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से उन्होंने प्रेम विवाह किया है। शिवानी के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। वे उन्हें अलग करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और उसके घर वालों को पाबंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed