फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: After the explosion near the Israeli Embassy, security increased in Pushkar

Rajasthan News: इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट के बाद पुष्कर में खबाद हाउस की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस तैनात

Thu, 28 Dec 2023 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 01:13 PM IST
सार

Ajmer News: दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट के बाद पुष्कर स्थित इजराइली धार्मिक स्थल बेद खबाद हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस व खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट के चलते यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: After the explosion near the Israeli Embassy, security increased in Pushkar
खबाद हाउस, पुष्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के पुष्कर स्थित इजराइली धार्मिक स्थल खबाद हाउस की सुरक्षा के लिए हथियार बंद सुरक्षा तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस और खुफिया एजेंसियों के आला अफसरों ने खबाद हाउस का निरीक्षण कर आसपास के होटलों, रेस्तरां, घरों और दुकानदारों को संदिग्ध के दिखते ही तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या थाने को सूचित करने संबंधी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी करके नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। फिलहाल पुष्कर में इजराइली धर्मगुरु समेत करीब 50 इजराइली नागरिक मौजूद हैं। एडवायजरी में कहा गया है कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, सतर्क रहें। 
विज्ञापन


फिलहाल कम हैं इजराइली पर्यटक

इजराइल-फिलिस्तीन का युद्ध शुरू होने से पहले पुष्कर में इजराइलियों की संख्या करीब 400 से 500 थी। युद्ध के दौरान वहां की सेना के कॉल पर युद्ध करने के लिए यहां से ज्यादातर इजराइली अपने वतन लौट गए थे। पुष्कर मेले में भी इनकी आवक नहीं के बराबर थी। ऐसे इजराइली जो भारत भ्रमण पर हैं और अपने देश नहीं लौटे, उनका पुष्कर आना-जाना जारी है। पुष्कर में इजरायली पर्यटक सैकड़ों की संख्या में घूमने के लिए आते हैं और उनमें से कई लंबे समय तक निवास भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed