फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: 4 coaches of Ajmer-Sealdah Exp. derailed, no major accident occurred due to train being empty

Rajasthan News: अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन खाली होने से नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा

Mon, 25 Dec 2023 03:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर के मदार रेलवे यार्ड पर सेफ्टी के लिए ब्रेक रीलिज करते समय रोल ओवर होने से अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन खाली थी और ऐसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिब्बे वापस पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Rajasthan News: 4 coaches of Ajmer-Sealdah Exp. derailed, no major accident occurred due to train being empty
रेलवे ट्रेक से उतरी अजमेर-सियालदाह एक्स. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदार रेलवे यार्ड पर ब्रेक रीलिज करते समय रोल ओवर होने से अजमेर- सियालदाह एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर और रेक को वापस पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस मदार यार्ड में खड़ी थी और यहां साफ-सफाई व अन्य सुरक्षा इंतजाम जांचे जा रहे थे।

विज्ञापन


सुबह करीब 8 बजे सेफ्टी के लिए ब्रेक रीलिज करने के दौरान ट्रेन रोल ओवर हुई और चार खाली डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों ने डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed