फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan dead body of saint found in blood murdered in parcel yard of rameswaram ajmer train

Rajasthan: अजमेर में खून से सनी मिली साधु की लाश, रामेश्वरम-अजमेर ट्रेन के पार्सल यार्ड में हुई हत्या

Fri, 24 Feb 2023 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 06:38 PM IST
सार

रामेश्वरम-अजमेर ट्रेन में भीलवाड़ा से अजमेर आते समय 75 साल के बुजुर्ग साधु की हत्या हुई। ट्रेन के पार्सल यार्ड में साधु की खून से लथपथ लाश मिली, जिसके बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मुआयना करते हुए स्पेशल टीम को मौके पर बुलाया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
Rajasthan dead body of saint found in blood murdered in parcel yard of rameswaram ajmer train
दो आरोपी साधु गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जीआरपी पुलिस ने रामेश्वरम से अजमेर आने वाली ट्रेन के लगेज/पार्सल यान में मिली साधु की लाश के मामले का मात्र 10 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। साधु की हत्या के आरोप में दो अन्य साधुओं को टीम ने किशनगढ़ टोल के पास से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कल कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा।

विज्ञापन


अजमेर जीआरपी एसपी पूजा अवाना ने बताया कि गुरुवार देर रात अजमेर पहुंची ट्रेन के लगेज/पार्सल यान में साधु की लाश पड़ी होने की सूचना पर एसएचओ जीआरपी मय टीम के मौके पर पहुंचे, एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक के बायीं तरफ सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। घटनास्थल पर एक बैग, खून से सना कंबल, एक टूटा हुआ छोटा सा चाकू मिला। मृतक साधु की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान रामदिया सिंह (73) निवासी नारनौंद हिसार हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए एसपी अवाना द्वारा सीओ जीआरपी नरेंद्र प्रताप सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। ट्रेन के ठहराव और लगेज बोगी में चढ़ने वाले यात्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो सामने आया कि भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से 3-4 साधु बाबा बोगी में चढ़े थे। भीलवाड़ा के बाद ट्रेन का ठहराव अजमेर ही था। क्रॉसिंग की वजह से आज ट्रेन सिधावल व झड़वासा पर रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी चौकी नसीराबाद तथा थाना अजमेर से टीम गठित कर इन क्षेत्रों में रवाना की गई। रात में ही कंट्रोल रूम को सूचना देकर भिनाय, विजयनगर, किशनगढ़ शहर, बांदरसिंदरी, दूदू, बगरू आदि जगह पर नाकाबंदी कराई गई। मुखबिर की सूचना पर किशनगढ़ टोल के पास से दो संदिग्ध साधुओं को दस्तयाब कर थाने लाया गया। पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इस पर आरोपी साधु संजय उर्फ योगी संजय नाथ (42) निवासी चरखी दादरी हरियाणा हाल रामदेव मंदिर खींवसर चूरू तथा घनश्याम उर्फ योगी सोमनाथ (26) निवासी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ हाल भूतेश्वर महादेव थाना बडनगर उज्जैन मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।


खुलासे में इन पुलिस कर्मियों का रहा अहम योगदान...
थाना जीआरपी अजमेर से एसएसओ मनोज कुमार, एएसआई भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, गिरधारी सिंह, रमेश चंद, कॉन्स्टेबल मानसिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सुमेर चंद, अनिल कुमार, जावेद व किरण सिंह, चौकी किशनगढ़ से हेड कांस्टेबल भवानी सिंह, चौकी नसीराबाद से हेड कांस्टेबल भंवर लाल, कॉन्स्टेबल तेजपाल और अली रजा तथा थाना किशनगढ़ शहर से एएसआई गोविंदराम व कांस्टेबल किसनाराम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed