फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Ajmer Visit

Rajasthan: अजमेर पहुंचे सीएम भजनलाल, बोले- इंदिरा रसोई योजना में करोड़ों का घोटाला, कोई छोड़ा नहीं जाएगा

Wed, 10 Jan 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 08:33 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लाभार्थियों से संवाद भी किया।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Ajmer Visit
सीएम भजनलाल शर्मा सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भजनलाल शर्मा अजमेर जिले के पुष्कर स्थित ग्राम गनेहड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया और विश्व प्रसिद्ध जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर सरोवर की पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में खुशहाली की कामना की। राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर फिर हमला बोला है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि भजनलाल शर्मा सीएम बनने के बाद पहली बार पुष्कर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री गुरुवार को पुष्कर के गनाहेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर का अवलोकन करने के लिए पहुंचे थे। सीएम भजनलाल जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सावित्री माता लिंक रोड पर बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचे। जहां सांसद भागीरथ चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सीएम का स्वागत किया। यहां से उनका काफिला गनहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। मुख्यमंत्री यहां चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन किया और लाभार्थियों से संवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गनहेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का जायजा लेने के बाद सीएम भजनलाल पुष्कर सरोवर पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम के दौरे को लेकर तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट ने घाट पर विशेष सज्जा की गई। 


अजमेर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में शामिल होने के बाद सीएम भजनलाल ने कहा कि पिछली सरकार में 17 पेपर लीक हुए, जिससे युवाओं के मन में काफी टीस थी, इसको ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने SIT का गठन किया है, जिन लोगों ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए पेपर लीक किए हैं। उन लोगों का काम अब लगने वाला है। भाजपा सरकार ने उस पर काम शुरू कर दिया है, SIT का गठन इसलिए ही किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि राजस्थान में किसी भी प्रकार का अपराध सहन नहीं किया जाएगा। हर अपराध से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ लगातार राजस्थान पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आठ रुपये में भरपेट खाना देने वाली इंदिरा रसोई योजना पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना का नाम कांग्रेस ने बदलकर इंदिरा रसोई रख दिया था। इस योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है, जिसकी जांच भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है। हमारी अन्नपूर्णा योजना में जरूरतमंद लोगों को बजारे की खिचड़ी, बाजरे और मक्के की रोटी के साथ अचार भी मिलेगा।

समारोह में केंद्र सरकार की विकासशील विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अवलोकन किया। वहीं, उज्ज्वला गैस योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर और चूल्हा भी भेंट किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी। हेलीपैड, शिविर स्थल, सरोवर और ब्रह्मा मंदिर पर पुलिस के जवान के तैनात रहे, जिसके चलते पुष्कर का यातायात भी डायवर्ट किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed