फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Candidates of Senior Teacher-Sanskrit Education Department can improve the age limit

Rajasthan: वरिष्ठ अध्यापक-संस्कृत शिक्षा विभाग के अभ्यर्थी आयु सीमा में कर सकते हैं सुधार, ये है आखिरी तारीख

Mon, 12 Feb 2024 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 08:29 PM IST
सार

राजस्थान में प्राध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 को लेकर आयोग ने आयु सीमा संबंधी शुद्धि पत्र जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की अवधि दिनांक 06.02.2024 से दिनांक 06.03.2024 रात 12:00 बजे तक रखी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Candidates of Senior Teacher-Sanskrit Education Department can improve the age limit
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) तथा वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापनों के तहत आयु सीमा संबंधी शुद्धि-पत्र को जारी किया गया है।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि प्राध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 12/2023-24 दिनांक 25.01.2024 को जारी किया गया था। इसमें ऑनलाइन आवेदन की अवधि 31.01.2024 से दिनांक 29.02.2024 रात 12:00 बजे तक रखी गई है। इसी प्रकार वरिष्ठ अध्यापक के पदों हेतु विज्ञापन संख्या 14/2023-24 दिनांक 31.01.2024 को जारी किया गया था। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की अवधि दिनांक 06.02.2024 से दिनांक 06.03.2024 रात 12:00 बजे तक रखी गई है।
विज्ञापन


उक्त दोनों विज्ञापनों में आयु की गणना का आधार दिनांक 01.07.2024 को मानकर करने के फलस्वरूप राज्य सरकार की अधिसूचना दिनांक एफ7(2)डीओपी क-2/84 पार्ट दिनांक 23.09.2022 के द्वारा संबंधित सेवा नियम में किये गये संशोधनों को विज्ञापन के आयु सीमा के सम्मुख कॉलम में अंकित नोट में इस प्रकार जोडा गया है। जो व्यक्ति 31.12.2020 को आयु सीमा के भीतर था, उसे 31.12.2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर शुद्धि पत्र संख्या 08/2023-24 जारी  कर दिया गया है, जिसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर कर सकते हैं। उक्त दोनों विज्ञापनों की शेष शर्ते यथावत रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed