{"_id":"649538862e05f62a4309dd36","slug":"rajasthan-by-breaking-the-divider-the-truck-hit-the-truck-coming-from-the-front-the-drivers-of-both-were-bu-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डिवाइडर तोड़कर ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मारी, दोनों के चालक जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डिवाइडर तोड़कर ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मारी, दोनों के चालक जिंदा जले
Fri, 23 Jun 2023 11:45 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:45 AM IST
सार
राजस्थान में भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर जिंदा जल गए। खलासी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीलवाड़ा से अजमेर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। नतीजा यह हुआ कि दोनों के ड्राइवर जिंदा जल गए।
विज्ञापन
मामला भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-79 पर स्थित गुलाबपुरा 27 मिल तिराहे के पास का है। एक ट्रक डिवाइडर तोड़कर सामने आ रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक ट्रक के डीजल की टंकी फट गई। तुरंत ही दोनों ट्रक में आग लग गई। यह सब इतना तेजी से हुआ कि ड्राइवरों को निकलने का वक्त ही नहीं मिला। दोनों ही ड्राइवरों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी के खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद दोनों तरफ जाम लग गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात को सुचारू करवाया।
विज्ञापन