Rajasthan News: एक दलित ने किया सुसाइड, जानिए नोट में क्यों लिखा- चंद्रशेखर आजाद करें अंतिम संस्कार?
राजस्थान के अजमेर जिले में दबंगों से परेशान एक दलित युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में अंतिम इच्छा जताई कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के हाथों अंतिम संस्कार कराए जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में दबंगों से परेशान होकर दलित युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दलित युवक ने आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद करें।
दलित युवक ने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम नोसल, रूपनगढ़ अजमेर निवासी ओमप्रकाश रैगर ने सामंतवादियों और पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने न्याय की मांग की है।
यह भी खबर आ रही है कि भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अजमेर के लिए रवाना हो गए हैं। यह घटना रूपनगढ़ में नोसल गांव की है। ओमप्रकाश रैगर नर्सिंग का छात्र था। परिवार में इकलौता बेटा था। ओमप्रकाश के पिता दिव्यांग हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं।
इस घटना के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि “छोटे भाई तुम्हारे अंतिम पत्र ने जितना भावुक किया उतना ही गुस्से से भर दिया। हार मानने की जगह तुम्हें लड़ना चाहिए था। तुम्हारा भाई अभी जिंदा है जो अपने परिवार के आत्मसम्मान और इंसाफ के लिए अजमेर जरूर आएगा। मेरे भाई अगर जाने से पहले याद किया होता तो सामंतवादियों से हम मिलकर लड़ते।” घटना को लेकर ओमप्रकाश के पिता ने मीडिया को बताया कि दबंगों ने उनके बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
छोटे भाई तुम्हारे अंतिम पत्र ने जितना भावुक किया उतना ही गुस्से से भर दिया। हार मानने की जगह तुम्हें लड़ना चाहिए था।
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) November 1, 2022
तुम्हारा भाई अभी जिंदा है जो अपने परिवार के आत्म सम्मान और इंसाफ के लिए अजमेर जरूर आएगा। मेरे भाई अगर जाने से पहले याद किया होता तो सामंतवादियों से हम मिलकर लड़ते। pic.twitter.com/WyNYeaEVXn