फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Ajmer GRP police arrested smuggler with opium worth Rs 10 lakh being taken to Punjab

Rajasthan: अजमेर GRP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब ले जाई जा रही 10 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 10:44 PM IST
सार

Ajmer GRP Police: राजस्थान के अजमेर जिले में अजमेर जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 लाख रुपये कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह अफीम पंजाब ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
Rajasthan Ajmer GRP police arrested smuggler with opium worth Rs 10 lakh being taken to Punjab
अजमेर GRP पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार को दस लाख रुपये की अफीम के साथ एक तस्कर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर उदयपुर के कानौर क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थानाधिकारी फूलचंद बालोटिया ने बताया, महावीर जयंती को लेकर प्लेटफॉर्म पर विशेष गश्त करवाई जा रही थी। डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज चौहान और उनकी टीम प्लेटफॉम संख्या छह पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही तेज कदमों से चलने लगा और चेहरे से भी डरा सहमा सा प्रतीत हुआ। उसे रोककर जब तलाशी ली तो वह कपड़े के थैले में पहनने के कपड़े होने की बात कहता रहा, लेकिन जब पुलिस की टीम ने थैले की तलाशी ली तो टेप लगी प्लास्टिक की थैली में तरल अफीम मिली।
विज्ञापन


इसके संबंध में पूछताछ करने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और अफीम का वजन करवाया, जो लगभग एक किलोग्राम निकला। पकड़ी गई अफीम की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस लाख रुपये है। आरोपी उदयपुर के कानौर क्षेत्र का रहने वाला मांगीलाल गुर्जर (48) है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मांगीलाल ने अफीम की डिलीवरी पंजाब में करने की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और मुख्य तस्कर के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed