फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rain started in Ajmer due to the effect of Bijarjoy storm

Ajmer: बिजरजॉय तूफान का अजमेर में असर, शहर में सुबह से हो रही बारिश, शहरवासियों को मिली गर्मी से राहत

Sun, 18 Jun 2023 04:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

अजमेर में तूफान का रेड अलर्ट है। शुक्रवार से ही बिपरजॉय तूफान का असर यहां देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Rain started in Ajmer due to the effect of Bijarjoy storm
अजमेर में बारिश। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महाराष्ट्र गुजरात के बाद राजस्थान में बिजरजॉय तूफान की दस्तक हुई, जिसके बाद राजस्थान के अनेक जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ बाढ़ के हालात हो गए। वहीं, अजमेर में भी तूफान का असर देखने को मिला। शहर में सुबह से ही बारिश हुई। शुरुआत में धीमी बारिश के बाद बारिश की रफ्तार अचानक तेज हुई, जिससे रोड पर वाहन चलाने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश के चलते चालकों को अपनी गाड़ी की हेडलाइट भी ऑन करनी पड़ी। आने वाले दिनों में भी राजस्थान में भीषण तूफान का असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन




अजमेर जिले में बिपरजॉय तूफान ने आज प्रवेश किया। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि शुक्रवार रात से ही अजमेर में मौसम बदल गया। रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इससे गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की दस्तक के समय हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और मूसलाधार बारिश होगी। तूफान डिप डिप्रेशन से कन्वर्ट होकर कमजोर होगा और डिप्रेशन के रूप में यहां प्रवेश करेगा। बिपरजॉय तूफान का असर शुक्रवार रात से ही दिखाई देने लगा है। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात और शनिवार दिनभर व रात को भी बारिश का दौर चला। जो अब तक जारी है। हालांकि ये बारिश रुक-रुक कर हो रही है। बारिश के कारण गर्मी से भी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed