{"_id":"64c66d02de161638290b28a7","slug":"rain-in-ajmer-pond-water-reached-ajmer-ahmedabad-highway-due-to-torrential-rains-roads-submerged-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain In Ajmer: मूसलाधार बारिश से तालाब का पानी पहुंचा हाइवे पर, सड़कें हुईं जलमग्न, अजमेर-अहमदाबाद हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain In Ajmer: मूसलाधार बारिश से तालाब का पानी पहुंचा हाइवे पर, सड़कें हुईं जलमग्न, अजमेर-अहमदाबाद हाइवे जाम
Sun, 30 Jul 2023 07:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:30 PM IST
सार
Rain In Ajmer: राजस्थान के अजमेर जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के तबीजी और खानपुरा सहित आसपास के गांव के तालाब जलमग्न हो गए। तालाब का पानी सड़कों पर आ गया, देखते ही देखते सड़कें दरिया बन गईं।
विज्ञापन
सड़कें हुईं जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर में मूसलाधार बारिश के चलते अजमेर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे संख्या आठ की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। हाइवे पर तीन से चार फीट पानी भर गया, जिसके बाद लंबे समय के लिए हाइवे जाम हो गया और कई घंटे तक वाहन हाइवे पर फंसे रहे। शहर में लगातार हो रही बारिश से आनासागर झील का पानी एस्केप चैनल से छोड़ा जा रहा है, जो शहर के बाहर खानपुरा, तबीजी के गांवों में जा रहा है, जिससे वहां के तलाब पूरी तरीके से जलमग्न हो गए और उनका पानी हाइवे तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन से अजमेर में रुक-रुककर हो रही बारिश से हाइवे की सड़कें पानी में डूब गईं और सड़कों पर चल रहे वाहन के चक्के जाम हो गए। कई घंटे लगे जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर आनासागर से निकलने वाले पानी के गांवों में पहुंचने से गांव के खेत पूरी तरीके से पानी में डूब गए और खेत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई, फसल चौपट होने से किसानों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
बीकानेर में अतिवृष्टि के बाद हालात नियंत्रण से बाहर...
बीकानेर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अतिवृष्टि के बाद हालात नियंत्रण से बाहर होते नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात को हुई भारी बारिश के चलते छतरगढ़ की खरबारा स्थित आरडी-432 मुख्य नहर के पास कटाव आने से नहर के टूटने का खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलने पर छतरगढ़ एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं। नहर में आए हुए कट को जेसीबी की मदद से बांधा जा रहा है। छतरगढ़ थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। नहर में फिलहाल 5000 क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन
खाजूवाला सीओ विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात हुई बारिश के चलते नहर के पड़े को काफी नुकसान पहुंचा है। जेसीबी की मदद से लहर को पाटने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बीकानेर की बज्जू तहसील में जहां तेजपुरा गांव में बरसाती पानी के चलते कई गांवों को खाली कराया गया।
वहीं, शनिवार को बरसाती पानी देखने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर खेत में बनी डिग्गी में कूदकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली। बीकानेर में भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह नुकसान हुआ है। शनिवार को बीकानेर के बज्जू और नोखा क्षेत्र में बारिश के चलते नुकसान की खबर आई है। बज्जू में हालात नियंत्रण से बाहर होते नजर आ रहे हैं।
उधर, बज्जू में बरसाती नदी के बहाव को देखने पहुंचा एक युवक पानी के बहाव में बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक संदीप के घर उसके डूबने की खबर पहुंचने पर उसकी बहन ने भी सदमे में आकर आत्महत्या कर ली। नोखा के रोड़ा गांव में अतिवृष्टि के हालातों का जायजा लेने विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ट्रैक्टर पर बैठकर मौके पर पहुंचे। विधायक ने क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मौके से ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की और राहत कार्य शुरू करवाने को लेकर कहा।