Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Pushkar Fair 21 Crore Horse Golden King 800 Kg Buffalo Small Cattle Shetland Pony

पुष्कर मेला: 21 करोड़ का गोल्डन किंग आकर्षण, 100 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में पहुंचा बादल; शुरुआत कल

Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

राजस्थान के पुष्कर मेले में इस बार 21 करोड़ रुपये कीमत का मारवाड़ी घोड़ा गोल्डन किंग, 25 लाख का भैंसा छोटा सुल्तान और दुनिया की छोटी नस्लों की गायें आकर्षण का केंद्र हैं। रविवार तक मेले में 7,598 पशु पहुंच चुके हैं। 17 नवंबर को मेले की औपचारिक शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Pushkar Fair 21 Crore Horse Golden King 800 Kg Buffalo Small Cattle Shetland Pony
मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा 'गोल्डन किंग' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के प्रसिद्ध पुष्कर मेले में इस बार देशभर से पहुंचे बेशकीमती और अनोखे पशु लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। पुष्कर के रेतीले धोरों में ऊंटों की चाल और घोड़ों की टाप के बीच गुजरात के सूरत से आया 21 करोड़ रुपये की कीमत का मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा 'गोल्डन किंग' सबसे प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। पांच वर्ष के इस क्रिमिनो रंग के घोड़े की ऊंचाई 65 इंच है और इसके मालिक इसका प्रजनन शुल्क करीब डेढ़ लाख रुपये लेते हैं। अब तक इससे छह बच्चे हो चुके हैं और इसे मेले में बिक्री के लिए नहीं, बल्कि केवल प्रदर्शन के लिए लाया गया है। इसके अतिरिक्त ग्वालियर से आया मुर्रा नस्ल का 800 किलोग्राम वजनी और 25 लाख रुपये की कीमत वाला भैंसा 'छोटा सुल्तान' भी अपनी नौ फीट लंबाई तथा पांच फीट सात इंच ऊंचाई के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन


अनोखी नस्ल के छोटे मवेशियों की मौजूदगी
जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी मेले में दुनिया की सबसे छोटी नस्लों की गायें और यूरोप की प्रसिद्ध शेटलैंड पोनी लेकर पहुंचे हैं। इनमें महज 14 इंच ऊंचाई वाली पुंगनूर नस्ल की गाय प्रतिदिन लगभग तीन लीटर दूध देती है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई जनप्रतिनिधि पसंद करते हैं। इसके साथ ही 15 से 20 इंच ऊंचाई वाली मिनी माउस नस्ल की गाय तीन से पांच लीटर और 25 से 28 इंच ऊंचाई वाली विच्चूर नस्ल की गाय पांच लीटर तक दूध देती है। पशुपालक के अनुसार इन मवेशियों को बेहद कम जगह और न्यूनतम खर्च में आसानी से पाला जा सकता है। स्कॉटलैंड के शेटलैंड द्वीप समूह की घने बालों वाली शेटलैंड पोनी का उपयोग पहले कोयला खदानों, खेतों के काम और सामान ढोने में होता था, जो अब बच्चों की सवारी तथा मेलों में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन


निजी सुरक्षा घेरे में सफेद घोड़े की भव्य अगवानी
मेले में केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल के छह वर्ष के नुगरा नस्ल के सफेद घोड़े 'बादल' का आगमन किसी शाही जुलूस की तरह हुआ। लगभग 70 इंच ऊंचे इस घोड़े की अगवानी 100 निजी सुरक्षाकर्मियों के घेरे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और नोटों की गड्डियां उड़ाकर की गई। इसके साथ 'न्यू बादल' और 'विश्वास' नाम के दो अन्य सफेद घोड़ों को भी प्रदर्शित किया गया है। तीनों घोड़ों की शानदार कद-काठी देखने के लिए भारी भीड़ जुटी और ढोल-नगाड़ों के साथ करीब एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया। रविवार तक मेले में कुल 7,598 पशु पहुंच चुके हैं, जिनमें 4,150 घोड़े और 3,411 ऊंट शामिल हैं। पशुओं की लगातार बढ़ती आवक से मेला मैदान में रौनक भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी
प्रशासनिक स्तर पर पुष्कर मेले की औपचारिक शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। मेला मैदान में सुबह 10:00 बजे जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद मेले का झंडारोहण करेंगे। शाम के समय पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर भव्य दीपदान का आयोजन किया जाएगा, जिससे सरोवर के सभी घाट जगमगा उठेंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्राएं पारंपरिक राजस्थानी संगीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। देसी तथा विदेशी पर्यटकों के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन भी रखा गया है। मेला स्टेडियम में आयोजित 'वॉयस ऑफ पुष्कर' कार्यक्रम के तहत स्थानीय गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ख्यातनाम नगाड़ा वादक नाथू लाल सोलंकी की मंडली अपनी प्रस्तुति से समां बांधेगी, जबकि विभिन्न जिलों से पहुंचे लोक कलाकार अपनी पारंपरिक लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed