फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Model answer key of Agriculture Officer Exam 2024 released objections can be registered till 25th April

RPSC: एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 की मॉडल आंसर की जारी, 25 अप्रैल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

Tue, 22 Apr 2025 05:38 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 05:38 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 की मॉडल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आगामी 25 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Model answer key of Agriculture Officer Exam 2024 released objections can be registered till 25th April
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर ऑफिसर (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यदि किसी उत्तर से असहमत हैं, तो वे 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 की रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी, किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही दर्ज करनी होंगी। साथ ही प्रत्येक आपत्ति के साथ प्रमाणिक पुस्तकों या स्रोतों के प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि प्रमाण संलग्न नहीं किया गया तो आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों की आपत्तियां मान्य होंगी, जो परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं, अन्य व्यक्तियों द्वारा की गई आपत्तियों को खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मई में जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, जानिए ताजा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी SSO पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से करना होगा। बिना शुल्क के आपत्तियां स्थाई रूप से दर्ज नहीं मानी जाएंगी और आयोग द्वारा शुल्क की वापसी का कोई प्रावधान नहीं है।

यह भी पढ़ें: आरएएस के 972 पदों के लिए कल से शुरू होंगे इंटरव्यू, 2168 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल एक बार ही स्वीकार की जाएंगी और अंतिम तिथि के बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9352323625 एवं 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आयोग की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed