फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Considered list of History subject released for eligibility test in Professor School Competitive Examination

RPSC: प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा में पात्रता जांच हेतु इतिहास विषय की विचारित सूची जारी, जानें

Tue, 22 Apr 2025 07:21 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 07:21 PM IST
सार

प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा में पात्रता जांच हेतु इतिहास विषय की विचारित सूची जारी कर दी गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Considered list of History subject released for eligibility test in Professor School Competitive Examination
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक विद्यालय (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के तहत इतिहास विषय के पदों हेतु पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया, उक्त विषय के पदों हेतु प्रश्न पत्र-प्रथम की परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर 2024 को तथा प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा के फलस्वरूप छह अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।

विज्ञापन


विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन/वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराये जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जायेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 की मॉडल आंसर की जारी, 25 अप्रैल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्तानुसार विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें।
ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने हेतु आयोग द्वारा दिनांक 29 अप्रेल से पांच मई 2025 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जायेगा। इस क्रम में यह भी सूचित किया जाता है कि विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (संस्कृत शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।


यह भी पढ़ें: मई में जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, जानिए ताजा अपडेट

अतः ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी।

विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जायेगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को अभिस्तावित किये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed