फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : On Pitru Amavasya, foreigners performedTarpan and Pind Daan, devotees reached the lake to offer Tarpan

Ajmer : पितृ अमावस्या पर विदेशियों ने भी किया तर्पण व पिंडदान, सरोवर पर पितरों को तृप्त करने पहुंचे श्रद्धालु

Wed, 02 Oct 2024 03:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 03:59 PM IST
सार

आज सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर पुष्कर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में पितृ कार्य करने का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन
Ajmer : On Pitru Amavasya, foreigners performedTarpan and Pind Daan, devotees reached the lake to offer Tarpan
पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते श्रद्धालु

विस्तार

जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में आज श्राद्ध पक्ष की पितृ अमावस्या के मौके पर पुष्कर सरोवर में पिंडदान, तर्पण आदि पितृ कार्य करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के मौके पर पुष्कर सरोवर में पितृ कार्य करने का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पुष्कर सरोवर के तट पर श्राद्ध करने से दिवंगत पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है तथा वे प्रसन्न होते हैं। इसी के चलते बुधवार को दिन भर सरोवर में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पुरखों को पिंडदान तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। 

विज्ञापन


विदेशी पर्यटक भी पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए यहां पिंडदान एवं श्राद्ध करते नजर आए। सात समंदर पार से पुष्कर घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक ने सरोवर में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं पिंडदान तर्पण करते देखा तो वो अपने आप को रोक नहीं सकी। महिला पर्यटक ने पुरोहितों से पूजा-अर्चना और पिंडदान के महत्व के बारे में जानकारी ली और इसके बाद सरोवर की पूजा-अर्चना कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण कर खुशहाली की कामना की। पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ देखी गई जो पूरा दिन रही। मान्यता है कि यहां पर पितरों का श्राद्ध करने से उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरोवर में पहुंचकर अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान करते हैं।

विज्ञापन

पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते श्रद्धालु

 

पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते श्रद्धालु

पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते श्रद्धालु

 

पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते श्रद्धालु

पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते श्रद्धालु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed