फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   After Chittorgarh, shameful face of teacher came to light in Nagaur, accused arrested

Nagaur News:चितौड़गढ़ के बाद नागौर में शिक्षक का शर्मनाक चेहरा आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 01:33 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 01:33 PM IST
सार

चित्तौड़गढ के बाद नौगार में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें ट्यूशन टीचर नाबालिग के साथ गलत हरकतें करता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गया।  

विज्ञापन
After Chittorgarh, shameful face of teacher came to light in Nagaur, accused arrested
नाबालिग के साथ गलत हरकतें करने वाला शिक्षक - फोटो : credit

विस्तार

चितौड़गढ़ के स्कूल में गलत काम हो रहा था। इसका खुलासा कुछ दिन पहले हुआ था। अब नागौर में एक मामला सामने आया है । इसमें ट्यूशन टीचर अलग रूम में नाबालिग को पढ़ाई करवाता था। इस दौरान वो उसके साथ गलत हरकतें करता था। जब बाल कल्याण समिति द्वारा स्कूल में  गुड टच एवं बेड टच आदि की कार्यशाला करवाई गई तब 8 वर्षीय बालिका ने अपने साथ होने वाली हरकतों को समिति के लोगों को बताया। 

विज्ञापन

नागौर के एक विद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की और से बच्चों को आत्मरक्षा व गुड टच व बेड टच की जानकारी दी गई। इस दौरान  एक बच्चा और एक दूसरी कक्षा में  पढ़ने वाली बच्ची वहां आए, और स्टाफ से मदद मांगी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने पुलिस को सूचना दी। बाल कल्याण समिति की और से महिला अधिकारी ने बच्ची से पूछताछ की। पूरी घटना को पीड़िता के परिजनों को भी बताया गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक करीब दो साल से पीडि़ता और उसके भाई को घर पर ट्यूशन पढाने आया करता था। वो बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। वहीं आरोपी शिक्षक, बच्चों को धमकाता था और इन सब के बारे में 'किसी को मत बताना' बोलता था ।
विज्ञापन


महिला थाना इंचार्ज खेताराम सियोल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है । वहीं आरोपी के खिलाफ  पॉक्सो और एससी एसटी की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है।  पीड़ित बालिका का मेडिकल करवा कर बयान दर्ज किया गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागौर की बाल अधिकारिता विभाग व चाइल्ड लाइन की टीम ने बताया कि गुड टच और बेड टच को लेकर बच्चों को समझाकर कार्यशाला पूरी की गई थी।उसके तुरंत बाद एक मासूम बालक चाईल्ड लाईन की टीम के पास पहुंचा और कहा कि मेरी बहन के साथ बेड टच होता है। इसके बाद बेड टच की पीड़ित बच्ची ने भी टीम को पूरा घटनाक्रम बताया जिसमें पता चला कि घर पर ट्यूशन पढाने आने वाला एक टीचर पिछले कई साल से बच्ची के साथ योन अपराध की घटना कर रहा था। 

After Chittorgarh, shameful face of teacher came to light in Nagaur, accused arrested
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed