फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Modi Cabinet: Ajmer is very excited on Bhagirath Chaudhary becoming the state minister for the first time

Modi Cabinet: अजमेर से दो बार के सांसद भागीरथ चौधरी पहली बार बने मंत्री, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sun, 09 Jun 2024 09:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jun 2024 09:49 PM IST
सार

चौधरी किशनगढ़ के दो बार विधायक रह चुके हैं और अजमेर संभाग से दूसरी बार सांसद बने हैं। भागीरथ चौधरी दूसरी बार 3 लाख 29 हजार 991 मतों से सांसद का चुनाव जीते थे। 

विज्ञापन
Modi Cabinet: Ajmer is very excited on Bhagirath Chaudhary becoming the state minister for the first time
राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य मंत्री के रूप में चुने गए अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, पहली बार राज्य मंत्री बने है भागीरथ चौधरी, अजमेर से दूसरी बार बने है सांसद, जिले के गौरव की बात बोले भागीरथ के समर्थक

विज्ञापन


अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस दौरान जिले के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। साथ ही उनके निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पहुंचकर जश्न मनाया जा रहा है। परिवार को भी शुभकामनाएं दी जा रही हैं। चौधरी किशनगढ़ के दो बार विधायक रह चुके हैं और अजमेर संभाग से दूसरी बार सांसद है। भागीरथ चौधरी दूसरी बार 3 लाख 29 हजार 991 मतों से सांसद का चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को हराया था। भागीरथ चौधरी को 7 लाख 41 हजार 151 वोट मिले थे।
विज्ञापन


चौधरी का जीवन परिचय
सांसद भागीरथ चौधरी का जन्म एक जनवरी 1954 को हुआ था। वे 69 वर्ष के है। वे 2003 से 2008 और 2013 से 2018 में विधायक रहे। 2019 में लोकसभा चुनाव जीते और 2024 में भी जीत गए। 2008 और 2023 में विधानसभा का चुनाव हार गए। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से बीए पार्ट द्वितीय तक पढ़ाई कर रखी है। वे खेती और मार्बल के कारोबार से जुड़े हैं। नागौर के पीह में उनका चोयल फार्म है, जबकि किशनगढ़ में अनुकंपा मार्बल, चोयल मार्बल एंड हैंडीक्राफ्ट और विकास मार्बल एवं माइंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंघ के समय से ही चौधरी पार्टी से जुड़े हैं। वे कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के तौर पर काम करते हुए 2019 में सांसद बने और 2 बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वे सांसद के साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी है। वे 2003 से 2008 तक भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2003 से 2019 तक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं।चौधरी 1997 से 2007 तक अखिल भारतीय जाट महासभा जिला अजमेर में जिलाध्यक्ष और 2001 से 2006 तक पुष्कर स्थित जाट विश्राम स्थली के उपाध्यक्ष रहे हैं। 2003 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में पर्यावरण समिति के अध्यक्ष, लोकसभा में जल संसाधन समिति के सदस्य, लोकसभा में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य और सहकारिता मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed