{"_id":"657b1383693d6eb2b800ac07","slug":"mla-suresh-rawat-says-welfare-schemes-will-reach-the-lower-level-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLA Suresh Rawat: पुष्कर सरोवर की पूजा कर रावत बोले- निचले स्तर तक पहुंचेंगी कल्याणकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLA Suresh Rawat: पुष्कर सरोवर की पूजा कर रावत बोले- निचले स्तर तक पहुंचेंगी कल्याणकारी योजनाएं
Thu, 14 Dec 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमजेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमजेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 08:09 PM IST
सार
MLA Suresh Rawat: गुरुवार को पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्यमंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पुष्कर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जगत पिता श्री ब्रह्मा जी के दर्शन किए। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
सुरेश सिंह रावत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इसी के साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त प्रदेशवासियों ने पुष्कर सहित पूरे राजस्थान में फिर से भारी बहुमत से कमल खिलाया है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए पूजा अर्चना कर राजस्थान प्रदेश को एक खुशहाल और विकसित राज्य बनाने की ओर हमारी सरकार कार्य करे, इसकी कामना की है। प्रदेश में अपार जनमत से बनी डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर लाभान्वित करेगी। यह बातें पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने कही।
विज्ञापन
बता दें कि विधायक रावत के साथ नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, निवर्तमान अध्यक्ष कमल पाठक, जिला मंत्री भाजपा अजमेर देहात व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक लखन सरवाडिया, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश पाराशर, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, रोहन बाकोलिया, संदीप पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, कमल पाराशर (जैकी), मण्डल मंत्री अंशुमान पाराशर, पवन शर्मा, मण्डल के कोषाध्यक्ष व पार्षद कमल रामावत, महिला मोर्चा अजमेर देहात की जिला उपाध्यक्ष व पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर, पूर्व पार्षद व पूर्व मंडल महामंत्री महेश पाराशर, समर्पण निधि के मण्डल संयोजक मुकेश जाखेटीया, युवा मोर्चा मण्डल पुष्कर अध्यक्ष भुवनेश पाठक, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष सोनी और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा सरवाड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल पुष्कर अध्यक्ष हेमराज तेजी, नगर पालिका पुष्कर पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, महेंद्र सिंह खंगारोत, विष्णु सैन, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक प्रवीण चौधरी (गुड्डू), बूथ अध्यक्ष महेश सैन, गोपाल बना, मंडल आईटी संयोजक लाभांशु वैष्णव, दामू पाराशर, लक्ष्मीकांत गोड़, अमन शर्मा व अन्य सैंकड़ों गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन