फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Mangliyawas police station caught a truck full of liquor in Ajmer

Ajmer: मांगलियावास थाना पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 90 कार्टून इंपोर्टेड शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 02:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

देर रात मांगलियावास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 कार्टून इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक काबू किया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 25 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Mangliyawas police station caught a truck full of liquor in Ajmer
पुलिस ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर जिले की मांगलियावास थाना पुलिस ने शनिवार रात को कार्रवाई करते हुए हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक से इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब के 90 कार्टून पकड़े हैं। जब्त की गई शराब का मूल्य 25 लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई दी जानी थी। पुलिस आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट तैयार तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए मांगलियावास थानाप्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि जोधपुर सूरसागर निवासी जाकिर खान पुत्र नूर खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जाकिर ट्रक संख्या आरजे 22 जीबी 5977 में अंग्रेजी शराब की खेप लेकर जा रहा था, मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली। इस पर एसपी चूनाराम जाट के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर हाई-वे पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दल ने ब्यावर कट के पास चौधरी होटल के बाहर एक ट्रक शक के आधार पर रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक में 90 कार्टून इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। शराब की कीमत 25 लाख रुपये है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई रामस्वरूप, हेड कांस्टेबल संजीव चारण, रामस्वरूप और श्रीराम, कांस्टेबल दिनेश डांगा, कैलास भाटी, अजीत सिंह और मुन्नाराम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed