फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Lok Sabha Election 2024 19,86,966 voters will exercise their franchise in Ajmer

Lok Sabha Election: अजमेर में 19,86,966 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 18 से 19 साल के 55,786 नए वोटर जुड़े

Wed, 20 Mar 2024 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 08:14 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 में 19 लाख 86 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, 18 से 19 साल के 55 हजार 786 नए मतदाता जुड़े। 30 से 39 साल के सबसे अधिक 4 लाख 75 हजार 703 मतदाता हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 19,86,966 voters will exercise their franchise in Ajmer
मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर लोकसभा क्षेत्र के 19 लाख 86 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 55 हजार 786 नए मतदाता हैं तथा 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के सबसे अधिक 4 लाख 75 हजार 703 मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अजमेर संसदीय लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 86 हजार 966 मतदाता हैं। अजमेर संसदीय लोकसभा क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 55 हजार 786 नए मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 4,655 पुरुष व 3,289 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 4,763 पुरुष व 3,464 महिला मतदाता, पुष्कर में 4,088 पुरुष व 2,800 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 2,741 पुरुष व 2,227 महिला मतदाता, अजमेर दक्षिण में 2,737 पुरुष व 2,295 महिला मतदाता, नसीराबाद में 4,069 पुरुष व 2,956 महिला मतदाता, मसूदा में 4,614 पुरुष, 3,367 महिला व एक थर्ड जेण्डर मतदाता एवं केकड़ी में 4,427 पुरुष व 3,293 महिला मतदाता हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 50 हजार 742 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 34,196 पुरुष व 30,149 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 34,056 पुरुष व 28,882 महिला मतदाता, पुष्कर में 32,370 पुरुष व 27,727 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 20,090 पुरुष, 18,858 महिला व 4 थर्ड जेण्डर मतदाता, अजमेर दक्षिण में 19,976 पुरुष व 19,009 महिला मतदाता, नसीराबाद में 31,445 पुरुष व 27,031 महिला मतदाता व 2 थर्ड जेण्डर मतदाता, मसूदा में 34,809 पुरुष व 30,408 महिला एवं केकड़ी में 32,491 पुरुष व 29,239 महिला मतदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 75 हजार 703 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 28,737 पुरुष व 25,710 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 35,722 पुरुष, 32,672 महिला मतदाता व 2 थर्ड जेण्डर मतदाता, पुष्कर में 30,512 पुरुष व 28,873 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 24,744 पुरुष, 23,779 महिला मतदाता व 4 थर्ड जेण्डर मतदाता, अजमेर दक्षिण में 25,582 पुरुष, 24,918 महिला मतदाता व एक थर्ड जेण्डर मतदाता, नसीराबाद में 27,548 पुरुष व 25,811 महिला मतदाता, मसूदा में 39,802 पुरुष, 35,992 महिला व एक थर्ड जेण्डर मतदाता एवं केकड़ी में 33,817 पुरुष, 31,475 महिला मतदाता व एक थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 36 हजार 893 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 21,048 पुरुष व 18744 महिला मतदाता हैं।

इसी तरह किशनगढ़ में 25,239 पुरुष व 23,966 महिला मतदाता, पुष्कर में 23,045 पुरुष व 21,171 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 20,708 पुरुष, 21,143 महिला मतदाता व 4 थर्ड जेण्डर मतदाता, अजमेर दक्षिण में 20,048 पुरुष व 21,016 महिला मतदाता, नसीराबाद में 20,417 पुरुष, 19,004 महिला मतदाता एक थर्ड जेण्डर मतदाता, मसूदा में 21,080 पुरुष व 20,009 महिला एवं केकड़ी में 20,781 पुरुष व 19,469 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 50 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 280 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 19,134 पुरुष व 18,281 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 22,668 पुरुष व 21,405 महिला मतदाता, पुष्कर में 19,231 पुरुष, 18265 महिला मतदाता व एक थर्ड जेण्डर मतदाता, अजमेर उत्तर में 17,258 पुरुष, 17,095 महिला व 2 थर्ड जेण्डर मतदाता, अजमेर दक्षिण में 17,459 पुरुष व 17,212 महिला मतदाता, नसीराबाद में 17,524 पुरुष व 16,616 महिला मतदाता, मसूदा में 19,322 पुरुष व 19,289 महिला एवं केकड़ी में 19,600 पुरुष व 19,918 महिला मतदाता हैं। 

उन्होंने बताया कि 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 15 हजार 463 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 14,357 पुरुष व 14747 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 14,539 पुरुष व 15,508 महिला मतदाता, पुष्कर में 12,461 पुरुष व 13,583 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 11,989 पुरुष, 12,694 महिला व एक थर्ड जेण्डर मतदाता, अजमेर दक्षिण में 12,032 पुरुष व 12,563 महिला मतदाता, नसीराबाद में 11,640 पुरुष व 13,108 महिला मतदाता, मसूदा में 12,935 पुरुष व 14,330 महिला एवं केकड़ी में 14,242 पुरुष व 14,734 महिला मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 7 हजार 488 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 6,802 पुरुष व 8,020 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 6,742 पुरुष व 8,187 महिला मतदाता, पुष्कर में 5,858 पुरुष व 7,443 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 6,238 पुरुष व 6,726 महिला मतदाता, अजमेर दक्षिण में 5,713 पुरुष व 6,169 महिला मतदाता, नसीराबाद में 5,176 पुरुष व 7,048 महिला मतदाता, मसूदा में 5,570 पुरुष व 7,628 महिला एवं केकड़ी में 6,340 पुरुष व 7,828 महिला मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 80 से 89 वर्ष आयु वर्ग के 36 हजार 888 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 1,999 पुरुष व 3,548 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 1,799 पुरुष व 3,262 महिला मतदाता, पुष्कर में 1,734 पुरुष व 3,010 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 1,913 पुरुष व 2,207 महिला मतदाता, अजमेर दक्षिण में 1,806 पुरुष व 2,357 महिला मतदाता, नसीराबाद में 1,340 पुरुष व 2,795 महिला मतदाता, मसूदा में 1,253 पुरुष व 2,854 महिला एवं केकड़ी में 1,707 पुरुष व 3,304 महिला मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के 7 हजार 194 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 274 पुरुष व 866 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 289 पुरुष व 744 महिला मतदाता, पुष्कर में 206 पुरुष व 685 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 321 पुरुष व 444 महिला मतदाता, अजमेर दक्षिण में 374 पुरुष व 489 महिला मतदाता, नसीराबाद में 197 पुरुष व 659 महिला मतदाता, मसूदा में 118 पुरुष व 556 महिला एवं केकड़ी में 235 पुरुष व 737 महिला मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 100 से 109 वर्ष आयु वर्ग के 516 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में 17 पुरुष व 64 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 13 पुरुष व 53 महिला मतदाता, पुष्कर में 11 पुरुष व 76 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर में 22 पुरुष व 29 महिला मतदाता, अजमेर दक्षिण में 18 पुरुष व 63 महिला मतदाता, नसीराबाद में 9 पुरुष व 43 महिला मतदाता, मसूदा में 2 पुरुष व 34 महिला एवं केकड़ी में 14 पुरुष व 48 महिला मतदाता हैं।


उन्होंने बताया कि 110 से 119 वर्ष आयु वर्ग के 11 मतदाता हैं। इनमें से दूदू में एक पुरुष व 2 महिला मतदाता हैं। इसी तरह किशनगढ़ में 2 पुरुष मतदाता, पुष्कर में एक पुरुष व 2 महिला मतदाता, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण एवं नसीराबाद में एक-एक महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 120 से अधिक वर्ष आयु वर्ग के 2 मतदाता हैं। इनमें से दूदू एवं अजमेर दक्षिण में एक-एक महिला मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed