फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   liquor being sold indiscriminately at night in Ajmer

Ajmer: पुलिस की नाक के नीचे देर रात तक धड़ल्ले से बिक रही शराब, नाबालिग से बिकवाई जा रही अल्कोहल

Tue, 11 Oct 2022 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने सभी डिप्टी और थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली, जिसमें सभी को अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों की रोकथाम, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। लेकिन उनके निर्देशों की कितनी पालना हो रही है, यह इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
liquor being sold indiscriminately at night in Ajmer
धड़ल्ले से बिक रही शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस ने सोमवार शाम को शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त की थी। इसमें पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट और डिप्टी सहित थाना अधिकारी शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर शहर में रात 8 बजे के बाद ठेकेदार बैखोफ होकर धड़ल्ले से शराब बेच रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि अजमेर शहर के गंज थाना अंतर्गत शोभराज होटल के पास गोवा वाइन्स शॉप हो या फिर उत्तर डिप्टी कार्यालय और कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर स्थित माता मंदिर के सामने स्थित शराब की दुकान सभी में छोटे दरवाजे से ग्राहकों को एमआरपी मूल्यों से अधिक में शराब बेची जा रही है। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के ही सब्जी मंडी में स्थित होतचंद सिंधी की शराब की दुकान और पार्किंग के सामने स्थित शराब के ठेके पर भी रात 8 बजे के बाद शराब बेची जा रही है। लेकिन इन शराब ठेकेदारों को न जिला पुलिस का डर है और न ही आबकारी का।
विज्ञापन



इसी तरह क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र के उसरी गेट के निकट गोवा वाइन पर भी रात 8 बजे के बाद बैखोफ होकर शराब बेची जा रही है। वहीं दुकान में बैठाकर पिलाई भी जा रही है, लेकिन पुलिस और आबकारी इस पूरे मामले से अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग बेच रहा शराब...
वहीं, गंज थाना क्षेत्र में स्थित शोभराज होटल के निकट गोवा वाइन्स की दुकान पर ठेकेदार द्वारा नाबालिग से शराब बिकवाई जा रही है। यहां 8 बजे बाद से देर रात तक ठेके पर शराब बेची जा रही है। अपने फायदे के लिए कुर्सी पर बैठा ठेकेदार नाबालिग से शराब बिकवा रहा है। नाबालिग दुकान की छोटी खिड़की से ग्राहकों को देशी-अंग्रेजी शराब बेच रहा है, लेकिन नियम कायदों को ताक में रखकर शराब बेचने वाले ठेकेदारों को पुलिस और आबकारी का कोई डर नही है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed