फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Industrialist received a threatening call in the name of Rohit Godara, demanded ransom of 2 crore

Ajmer News: रोहित गोदारा के नाम से उद्योगपति को आया धमकी भरा फोन, 2 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की

Sat, 09 Nov 2024 11:29 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 11:29 PM IST
सार

किशनगढ़ के उद्योगपति एवं पूर्व उप सभापति प्रदीप चौधरी को रोहित गोदारा के नाम से कॉल करके धमकी भरा फोन आया है, जिसमें फोन करने वाले ने दो करोड़ की फिरौती की मांग की है। 

विज्ञापन
Ajmer News: Industrialist received a threatening call in the name of Rohit Godara, demanded ransom of 2 crore
पुलिस जुटी मामले की जांच में

विस्तार

मार्बल सिटी में पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला जारी। विदेशी नंबरों से वॉइस कॉल व व्हाट्सएप कॉल पर धमकियां मिलने से उद्योगपति और व्यापारी दहशत में हैं। पुलिस भी मामले में साइबर टीम की मदद लेकर इन बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


किशनगढ़ के हमीर कॉलोनी क्षेत्र निवासी उद्योगपति एवं पूर्व उप सभापति प्रदीप चौधरी को धमकी भरा कॉल मिला। बदमाशों ने वर्च्यूअल नंबरों से प्रदीप चौधरी को कॉल किया और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौधरी के पास पहले रोहित गोदारा नाम से फोन आया, चौधरी ने फोन काट दिया मगर कुछ देर बाद व्हाट्स एप पर वॉइस मेल मिला, जिसमें कहा गया कि मैं रोहित गोदारा का गुर्गा वीरेंद्र चारण बोल रहा हूं। बदमाशो ने वॉइस मेल में कहा 2 दिन में मान जाना नहीं तो बड़े झटके के लिए रहना तैयार। अचानक इस तरह की धमकियां मिलने के बाद प्रॉपर्टी डीलर उद्योगपति प्रदीप चौधरी ने गांधीनगर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले मे जांच गांधी नगर थाना प्रभारी सुरेश सोनी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक मार्बल व्यवसायी को भी बिश्नोई गैंग के नाम से फिरौती की धमकी मिली थी। सीओ सिटी महिपाल चौधरी के सुपरविजन में पुलिस व साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी चौधरी ने कहा कि यह वाकई में किसी गैंग का काम है या कोई बदमाश इस तरह की धमकियां देकर पैसा ऐंठना चाहते हैं इस बारे में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed